विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Rains: दिल्ली-NCR के कई इलाकों में झमाझम बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा; पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

Published: Sat, 10 May 2025 01:27 PM (GMT+05:30)

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई। पिछले कुछ दिनों ...और पढ़ें

दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बारिश से मौसम सुहावना हुआ। जागरण फोटो
दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बारिश से मौसम सुहावना हुआ। जागरण फोटो

HighLights

  1. गौतमबुद्ध नगर में हुई झमाझम बारिश।
  2. बारिश होने से लोगों को गर्मी से मिली राहत।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। Delhi-NCR Weather Update दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बारिश (Delhi Rains) हो रही है। बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। हालांकि, दिल्ली में तेज बारिश लोगों के लिए आफत बन जाती है।

बता दें कि पिछले कई दिनों से दिल्ली-एनसीआर में मौसम सुहावना बना हुआ है। वहीं, आज यानी (शनिवार) सुबह झमाझम बारिश हुई।

उधर, शुक्रवार को भी मौसम का मिश्रित मिजाज ही देखने को मिला। यलो अलर्ट के बीच शुक्रवार को कभी आसमान साफ हो जाता तो कभी बादलों की आवाजाही देखने को मिलती। धूप भी सुबह ही निकल गई थी। तेज आंधी और वर्षा के पूर्वानुमान में देर शाम तक इसका इंतजार ही होता रहा।

हवा में नमी का स्तर 78 से 42 रहा

बता दें कि अधिकतम तापमान सामान्य से 2.6 डिग्री कम 36.7 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.6 डिग्री अधिक 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 78 से 42 रहा। 

मौसम विभाग का कहना है कि शनिवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। हल्की वर्षा होने की संभावना है। 10 से 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। बीच-बीच में हवा की रफ्तार 30 किमी प्रति घंटे तक भी जा सकती है।

यह भी पढ़ें- UP Weather Update: यूपी में जल्द दस्तक देगा प्री-मानसून, नरम हुए धूप के तेवर; पढ़िए IMD का ताजा अपडेट

बताया गया कि अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 37 और 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दो दिन बाद यानी सोमवार से अधिकतम तापमान 40 डिग्री पार हो जाने के आसार हैं।