QLED TV से ज्यादा सस्ती, 4K रेजोल्यूशन और 55 इंच की स्क्रीन, इस दीवाली इन Android TV से बढ़िया और विकल्प नहीं
Best 55 Inch 4K Android TV In India - एंड्रॉइड प्लेटफार्म वाले टेलीविजन को स्मार्टफोन की तरह ऑपरेट किया जा सकत है और इसने टीवी के क्षेत्र में क्रांति लाने का काम किया है। इसने ट्रेडिशनल केबल चैनल की बजाय यूजर्स को OTT प्लेटफार्म और DTH सर्विस पर स्विच करने की सुविधा दिया है और असीमित एंटरटेनमेंट की दुनिया में प्रवेश कराने का कार्य किया है।
Best 55 Inch 4K Android TV In India: पिछले कुछ सालों में न केवल टेक्नोलॉजी का विस्तार हुआ है, बल्कि बदलती लाइफस्टाइल में इसने लोगों के जीवन का जीवन भी काफी आसान किया है, जिससे टेलीविजन का क्षेत्र अलग नहीं है। बेशक टीवी क्षेत्र में एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम ने क्रांटि लाने का कार्य किया है और इसने यूजर्स को ठीक उसी तरह अपने टेलीविजन सेट पर कंटेंट तक तक पहुंचने की अनुमति दिया है, जिस तरह स्मार्टफोन को स्क्रॉल किया जा सकता है। इस लेख में हम आपको इन्हीं सुविधाओं वाली 55 इंच की स्क्रीन साइज वाले Television सेट की खरीददारी में मदद करने वाले हैं।
दरअसल इस लेख में हम आपको Best 55 Inch 4K Android TV In India के साथ-साथ Smart TV Price के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो आपको एक Best LED TV का चयन करने में मदद करेगा। इन टीवी सेट में पहले से ही इंस्टॉल एंड्रॉइड ओएस आपको यूट्यूब, प्राइम वीडियो, हॉटस्टार, नेटफ्लिक्स और यूट्यूब जैसी सर्विस को अपने इंटरनेट कनेक्शन के माध्यम से स्ट्रीम करने की सुविधा देता है। अर्थात आप इन 55 Inch TV में फोन-टू-टीवी को कास्ट भी कर सकते हैं।
Best Skywall LED TV In India की भी करें जांच.
Best 55 Inch 4K Android TV In India: कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि घरेलू बाजार में सोनी, एमआई, शाओमी, टीसीएल, वीयू, वेस्टिंगहाउस, एलजी, सैमसंग, ओनिडा, वनप्लस, कोडक, एसर, सैंसुइ, हिसेंसे, एफलॉन और लॉयड जैसे दर्जनों TV Brands 55 इंच की स्क्रीन साइज में Television सेट को पेश करते हैं। हालांकि नीचे आप सबसे ज्यादा रेटिंग और बिक्री वाले 55 Inch 4K Android TV की जांच करें, ताकि आपको Best TV को चुनने में समस्या ना हो।
1. Haier 55 Inch 4K Metal Bezel Less Google Android TV
अगर आपको अपने यहां धमाकेदार एंटरटेनमेंट चाहिए तो आप इस Haier Google TV पर विचार करना चाहिए, जिसे 55 इंच की स्क्रीन साइज के साथ पेश किया जाता है। यह 4K TV आपके मनोरंजन की हर जरूरत को पूरा कर सकता है। यूजर्स के लिए इस टीवी सेट को कई ट्रेंडी खूबियों के साथ पेश किया जाता है। इस 55 Inch TV में 4के रेजोल्यूशन और डॉल्बी एटमस वाले दमदार साउंड है। Haier Smart TV Price: Rs 49,500.
प्रमुख खासियत
- 178 डिग्री का व्यूइंग एंगल
- कई OTT प्लेटफार्म का सपोर्ट
- 3840x2160 की 4K रेजोल्यूशन
2. Acer 139 cm (55 inches) 4K Android Smart LED TV
यह Acer LED TV भारत में उपलब्ध 55 Inch Android TV की सूची में सबसे किफायती विकल्पों में से एक है और लोगों ने इसे 5 में से 4.3 स्टार की दमदार रेटिंग दी है। यह टीवी सुंदर कलर व परफॉर्मेंस देता है और वीडियो एन्हांसमेंट सभी परिदृश्यों के लिए अच्छा है। इसके डिजाइन के साथ-साथ पिक्चर और साउंड क्वालिटी भी बहुत ही अच्छा है। Acer Android TV Price: Rs 32,999.
प्रमुख खासियत
- मल्टीपल OTT सपोर्ट
- 3840x2160 की 4K रेजोल्यूशन
- डॉल्बी ऑडियो के साथ 36 वॉट का स्पीकर
3. Samsung 138 cm (55 inches) 4K Smart LED TV
बात Best 55 Inch 4K Android TV In India की हो रही हो और इस Samsung LED TV का नाम न आए यह संभव नहीं है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि यह एक प्रतिष्ठित TV Brands के फैमिली का मेंबर है। इस 55 Inch TV को स्मार्ट रिमोट, यूनिवर्सल गाइड, PC मोड, स्क्रीन मिररिंग, टैप व्यू आदि चीजें फीचर्स के रूप में मिलती हैं और यह प्राइम वीडियो, सोनी लिव, जी5 और यूट्यूब जैसे ओटीटी प्लेटफार्म को भी सपोर्ट करता है। Samsung Smart TV Price: Rs 44,490.
प्रमुख खासियत
- मल्टीपल OTT सपोर्ट
- 3840x2160 की 4K रेजोल्यूशन
- डॉल्बी ऑडियो के साथ 20 वॉट का स्पीकर
4. MI 138 cm (55 inches) 4K Smart Android LED TV
इस MI LED TV की लोकप्रियता का अंदाजा केवल इस बात से लगाया जा सकता है कि लोकप्रिय शॉपिंग साइज अमेजन पर इसे 92 हजार से भी ज्यादा लोगों ने रेट किया है और इसकी यूजर रेटिंग 5 में से 4.2 स्टार की दमदार रेटिंग दी है। इस 55 Inch TV को दमदार पिक्चर क्वलिटी के लिए 3840x2160 की रेजोल्यूशन, 60 हर्ट्ज की रिफ्रेश रेट, 178 डिग्री के व्यूइंग एंगल और 30 वॉट के पावरफुल साउंड दिया गया है। MI Android TV Price:Rs 34,990.
प्रमुख खासियत
- मल्टीपल OTT सपोर्ट
- 3840x2160 की 4K रेजोल्यूशन
- डॉल्बी ऑडियो के साथ 30 वॉट का स्पीकर
5. LG 139 cm (55 inches) 4K Smart LED TV
यूजर्स ने इस LG 55 Inch 4K Android TV को यूजर्स ने 4.3 स्टार की दमदार रेटिंग दी है और इसे घरेलू बाजार में बड़े पैमाने पर पसंद किया जाता है। इस 55 Inch TV को फिल्ममेकर मोड, HDR 10 प्रो, गेम ऑप्टिमाइजर, एआई ब्राइटनेस कंट्रोल और एआई साउंड आदि फीचर्स के रूप में मिलता है। यह 55 इंच एंड्राइड टीवी डीटीएच वाले चैनल के साथ-साथ प्राइम वीडियो, यूट्यूब, नेटफ्लिक्स, जी5 और हॉटस्टार आदि को सपोर्ट करता है। LG Smart TV Price: Rs 43,990.
प्रमुख खासियत
- मल्टीपल OTT सपोर्ट
- 3840x2160 की 4K रेजोल्यूशन
- डॉल्बी ऑडियो के साथ 20 वॉट का स्पीकर
6. Mi 138.8 cm (55 inches) 4K LED Smart Android TV
यह Mi Android TV भी भारत में बहुत पसंद किया जाता है और इसे यूजर्स ने 4.2 स्टार की दमदार रेटिंग दी है। इसे अमेजन पर 22 हजार से भी ज्यादा लोगों ने रेट किया है। यह 55 Inch ATV त्रुटिहीन विजुअल क्लीयारिटी देता है। Mi Android TV Price: Rs 43,999.
प्रमुख खासियत
- मल्टीपल OTT सपोर्ट
- 3840x2160 की 4K रेजोल्यूशन
- डॉल्बी ऑडियो के साथ 40 वॉट का स्पीकर
अमेजन पर सभी 55 Inch 4K Android TV की करें जांच.
FAQ: 55 Inch Smart TV के बारे में पूछे जा रहे सवाल
1. Android TV क्या है?
Android TV गूगल का Smart TV प्लेटफॉर्म है और यह केवल एंड्राइड ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इस तरह कई OTT प्लेटफार्म को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है और मनोरंजन का आनंद लिया जा सकता है।
2. क्या स्मार्ट टीवी किसी एंड्राइड टीवी से अलग होता है?
जी हां. सभी एंड्राइड टीवी स्मार्ट टीवी हो सकते हैं, लेकिन सभी एंड्राइड टीवी Smart TV नहीं हो सकते हैं, क्योंकि स्मार्ट टीवी पर बुत सारे ऐप नहीं चलते है, जबकि Android TV पर सारे चलते है। स्मार्ट टीवी को एंड्राइड टीवी में कन्वर्ट करने के लिए अलग से एंड्राइड टीवी बॉक्स लगवाना पड़ता है, जबकि एंड्राइ़ड में बॉक्स की जरूरत नहीं होती है।
3. इंडिया में अच्छा Android TV Brands कौन है?
हमारे देश में सैमसंग, सोनी, एलजी, शाओमी, एसर, टीसीएल, हिसेंसे और वनप्लस जैसे टीवी ब्रांड हैं, जो कि विभिन्न बजट और प्राथमिकताओं को पूरा करने वाले उत्पादों की एक लंबी रेंज को पेश करते हैं।
Disclaimer: इस लेख में जिन प्रोडक्ट को शामिल किया गया है, उनकी कीमतें अमेजन के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। ऊपर दिए गए सभी प्रोडक्ट यूजर रेटिंग के आधार पर रखे गए हैं, जिनकी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवाद के लिए जागरण उत्तरदायी नहीं है।