विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Wimbledon 2025 Prize Money: पहली बार विंबलडन चैंपियन बने जानिक सिनर को मिली बंपर प्राइज मनी, अल्‍कराज भी हुए मालामाल

Published: Mon, 14 Jul 2025 07:30 AM (IST)

विंबलडन 2025 का फाइनल कार्लोस अल्कराज और जानिक सिनर के बीच हुआ जिसमें सिनर ने अल्कराज को हराकर पहली बार ...और पढ़ें

Wimbledon 2025 का खिताब जीतने के बाद Jannik Sinner को कितनी प्राइज मनी मिली?
Wimbledon 2025 का खिताब जीतने के बाद Jannik Sinner को कितनी प्राइज मनी मिली?

HighLights

  1. जानिक सिनर ने जीता विंबलडन 2025 का खिताब
  2. सिनर ने विंबलडन फाइनल में अल्‍कराज को मात दी
  3. सिनर को पहली बार विंबलडन का खिताब जीतने के बाद कितनी प्राइज मनी मिली?

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। विंबलडन 2025 का फाइनल मैच दो बार के विंबलडन चैंपियन स्पेन के कार्लोस अलकराज और इटली के जानिक सिनर के बीच खेला गया।

लंदन के ऑल इंग्लैंड टेनिस क्लब पर खेले गए ग्रैंड स्लैम विंबलडन को एक नया चैंपियन मिल गया है। सिनर ने कार्लोस अल्कराज को तीन घंटे चले खिताबी मुकाबले में 4-6,6-4,6-4,6-4 से हराकर पहली बार विंबलडन का टाइटल अपने नाम किया। आइए जानते हैं पहली बार विंबलडन टाइटल जीतने के बाद उन्हें कितनी प्राइज मनी मिली हैं?

Wimbledon 2025 का खिताब जीतकर Jannik Sinner ने रचा इतिहास

jannik sinner prize money

दरअसल, सिनर (Jannik Sinner) विंबलडन का खिताब जीतने वाले इटली के पहले खिलाड़ी बने। 148 सालों के विंबलडन इतिहास में किसी भी इतालवी खिलाड़ी को पुरुष सिंग्लस चैंपियन का ताज आजतक नहीं पहनते देखा गया। 1877 में पहली बार आयोजित इस टूर्नामेंट में सिनर चैंपियन बनने वाले पहले इतालवी खिलाड़ी बने।

इसके साथ ही सिनर ने पिछले महीने फ्रेंच ओपन के फाइनल में अल्कराज से मिली हार का भी हिसाब चुकता कर लिया।

यह भी पढ़ें: Jannik Sinner बने Wimbledon के नए 'शहंशाह', पहले गेम में पिछड़ने के बाद दमदार वापसी करके कार्लोस अल्‍कराज को रौंदा

बता दें कि ये सिनर के करियर का चौथा ग्रैंड स्लैम खिताब रहा। उन्होंने अब तक चार ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हैं, जबकि कार्लोस अलकराज के नाम पांच ग्रैंड स्लैम खिताब हैं। इस जीत के साथ, सिनर अब अलकराज से सिर्फ एक ग्रैंड स्लैम पीछे हैं। 23 साल के सिनर को ये खिताब जीतने के बाद कितनी प्राइज मनी आइए जानते हैं।

Wimbledon 2025 Prize Money Details

विंबलडन चैंपियन बनने के बाद सिनर को कितनी प्राइज मनी मिली?

विंबलडन 2025 जीतने के बाद जानिक सिनर ने £3,000,000 (तीन मिलियन पाउंड) की राशि जीती। भारतीय रुपये में उन्हें 34 करोड़ रुपये से ज्यादा की इनाम राशि मिली।

विंबलडन उपविजेता के रूप में अलकराज ने कितनी कमाई की?

विंबलडन 2025 में उपविजेता रहने के बाद कार्लोस अलकराज ने £1,520,000 (एक मिलियन पांच सौ बीस हजार पाउंड) जीते। भारतीय मुद्रा में यह आंकड़ा लगभग ₹17 करोड़ है।

सेमीफाइनलिस्ट के रूप में जोकोविच और फ्रिट्ज ने कितनी कमाई की?

नोवाक जोकोविच और टेलर फ्रिट्ज ने सेमीफाइनल में पहुंचने पर हर खिलाड़ी को £775,000 (775 हजार पाउंड) मिले, जो करीब ₹9 करोड़ के बराबर है।

यह भी पढ़ें: Jannik Sinner बने Wimbledon के नए 'शहंशाह', पहले गेम में पिछड़ने के बाद दमदार वापसी करके कार्लोस अल्‍कराज को रौंदा