विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रोहन बोपन्‍ना के पेरिस ओलंपिक में खेलने पर लग गई मुहर, डबल्‍स स्‍पर्धा में इस खिलाड़ी के साथ बनाएंगे जोड़ी

Published: Thu, 13 Jun 2024 09:48 PM (IST)

पेरिस ओलंपिक का आयोजन इसी साल होना है। अखिल भारतीय टेनिस संघ ने पुष्टि कर दी है कि रोहन बोपन्‍ना ...और पढ़ें

रोहन बोपन्‍ना ओलंपिक में एन श्रीराम बालाजी के साथ जोड़ी बनाएंगे
रोहन बोपन्‍ना ओलंपिक में एन श्रीराम बालाजी के साथ जोड़ी बनाएंगे

HighLights

  1. एआईटीए ने बताया कि बोपन्‍ना ओलंपिक में बालाजी के साथ जोड़ी बनाएंगे
  2. युकी भांबरी भी दावेदार थे, लेकिन इस वजह से बालाजी को तरजीह मिली
  3. बालाचंद्रन मणिक्कथ कोच के रूप में टीम के साथ यात्रा करेंगे

प्रेट्र, नई दिल्ली। अखिल भारतीय टेनिस संघ (एआईटीए) ने गुरुवार को पुष्टि की है कि रोहन बोपन्ना पेरिस ओलंपिक में पुरुष डबल्स स्पर्धा में एन श्रीराम बालाजी के साथ जोड़ी बनाएंगे। 44 वर्षीय बोपन्ना ने इन खेलों के लिए बालाजी को अपने साथी के रूप में चुना है।

एआईटीए ने कहा, ''अखिल भारतीय टेनिस संघ यह घोषणा करते हुए रोमांचित है कि रोहन बोपन्ना और एन. श्रीराम बालाजी ने टेनिस डबल्स स्पर्धा में पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए क्वालीफाई कर लिया है। ओलंपिक के लिए उनकी यात्रा भारतीय टेनिस के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।''

यह निर्णय पूर्व डेविस कप कप्तान नंदन बल की अध्यक्षता वाली चयन समिति की बैठक में किया गया। भारत के नंबर दो डबल्स खिलाड़ी युकी भांबरी भी दावेदार थे, लेकिन एआइटीए सूत्रों के अनुसार कोर्ट पर तेजी से आगे बढ़ने की बालाजी की क्षमता ने उनके पक्ष में काम किया। बेंगलुरु में बोपन्ना स्पो‌र्ट्स स्कूल से जुड़े बालाचंद्रन मणिक्कथ कोच के रूप में टीम के साथ यात्रा करेंगे, जबकि रेबेका वान ओर्शेगेन फिजियोथेरेपिस्ट होंगी।

यह भी पढ़ें: Rohan Bopanna ने PM Modi को गिफ्ट किया टेनिस रैकेट, ऑस्ट्रेलियन ओपन 2024 में इसी के जीता था पुरुष युगल का खिताब

यह भी पढ़ें: Padma Shri Awards 2024: रोहन बोपन्ना समेत इन हस्तियां को मिला पद्म श्री पुरस्कार, देखिए पूरी लिस्ट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।