विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rohan Bopanna ने PM Modi को गिफ्ट किया टेनिस रैकेट, ऑस्ट्रेलियन ओपन 2024 में इसी के जीता था पुरुष युगल का खिताब

Published: Fri, 02 Feb 2024 06:53 PM (IST)

बेंगलुरू में जन्मे 43 वर्षीय बोपन्ना महान सानिया मिर्जा लिएंडर पेस और महेश भूपति के बाद ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने ...और पढ़ें

Bopanna ने पीएम मोदी से की मुलाकात। फोटो- साभार बोपन्ना सोशल मीडिया
Bopanna ने पीएम मोदी से की मुलाकात। फोटो- साभार बोपन्ना सोशल मीडिया

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के अनुभवी टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना ने शुक्रवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्हें वह रैकेट भेंट किया जिसने उन्हें पिछले सप्ताह ऑस्ट्रेलियन ओपन 2024 का खिताब जीता था। बोपन्ना ने मोदी के साथ ऑस्ट्रेलियन ओपन कप और अपने रैकेट भेंट करने की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है।

बोपन्ना ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा, मुझे आज हमारे माननीय प्रधानमंत्री मोदी से मिलने का सौभाग्य मिला। टेनिस रैकेट पीएम को भेंट करना मेरे लिए सम्मान की बात है, जिसने मुझे विश्व नंबर 1 और एओ ग्रैंड स्लैम चैंपियन बनने में मदद की। आपकी कृपा ने मुझे प्रेरित और प्रोत्साहित किया है।

शीर्ष रैंकिंग हासिल करने वाले चौथे भारतीय खिलाड़ी

बेंगलुरू में जन्मे 43 वर्षीय बोपन्ना महान सानिया मिर्जा, लिएंडर पेस और महेश भूपति के बाद ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाले और युगल में एटीपी रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचने वाले चौथे भारतीय बने हैं। बोपन्ना ने हांग्जो में एशियाई खेलों 2023 में रुतुजा भोसले के साथ मिश्रित युगल में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था।

यह भी पढ़ें- Australian Open 2024: दूसरा ग्रैंड स्लैम जीतने के बाद सामने आया Rohan Bopanna का पहला रिएक्शन, बोले- निश्चित रूप से यह मेरे जीवन का सर्वश्रेष्ठ पल

एबडेन के साथ जीता पुरुष युगल का खिताब

बोपन्ना, जिन्होंने फ्रेंच ओपन 2017 में अपना पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीता था, हाल ही में एटीपी टूर पर सनसनीखेज फॉर्म में हैं। उन्होंने और एबडेन ने हाल ही में पेरिस मास्टर्स और एडिलेड इंटरनेशनल में हार का स्वाद चखा, लेकिन ऑस्ट्रेलियन ओपन में पुरुष युगल का खिताब जीत कर इतिहास रचा।

यह भी पढ़ें- Rohan Bopanna ने रचा इतिहास, ग्रैंड स्लैम जीतने वाले बने सबसे उम्रदराज खिलाड़ी; मैथ्यू एबडेन के साथ जीता युगल खिताब

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।