विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Paris Olympics 2024: रोहन बोपन्‍ना ने की अपने जोड़ीदार की तारीफ, आखिरी ओलंपिक में सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन करने को बेताब

Published: Tue, 16 Jul 2024 09:56 PM (IST)

रोहन बोपन्‍ना अपना आखिरी ओलंपिक खेलते हुए नजर आएंगे। 44 साल के रोहन बोपन्‍ना को अपने आखिरी ओलंपिक में करिश्‍माई ...और पढ़ें

रोहन बोपन्‍ना को पेरिस ओलंपिक में बेहतर प्रदर्शन की उम्‍मीद
रोहन बोपन्‍ना को पेरिस ओलंपिक में बेहतर प्रदर्शन की उम्‍मीद

HighLights

  1. रोहन बोपन्‍ना अपने आखिरी ओलंपिक में कमाल करना चाहेंगे
  2. रोहन बोपन्‍ना ने अपने जोड़ीदार एन श्रीराम बालाजी की तारीफ की
  3. रोहन बोपन्‍ना ने बताया कि क्‍यों उन्‍होंने बालाजी को जोड़ीदार चुना

प्रेट्र, नई दिल्ली। उम्र के साथ निखरते जा रहे रोहन बोपन्ना अपने अंतिम ओलंपिक में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिये बेताब हैं। मजबूत जोड़ीदार नहीं मिलने को लेकर शिकायत करना उनके स्वभाव में नहीं है।

भारत के इस अनुभवी टेनिस खिलाड़ी ने कहा कि पेरिस ओलंपिक में उनके जोड़ीदार एन श्रीराम बालाजी काफी आक्रामक खिलाड़ी हैं और बड़े मैचों का दबाव झेलने में सक्षम भी। 44 वर्ष के बोपन्ना को बालाजी और युकी भांबरी में से चुनना था और अपने कोच स्काट डेविडाफ और बालाचंद्रन मणिकांत से मशविरे के बाद उन्होंने बालाजी को चुना।

बोपन्ना ने कहा, ''मेरा मानना है कि हमारे पास हर मैच जीतने का मौका है। हम सिर्फ भागीदारी के लिये नहीं जा रहे। हम पूरी तैयारी के साथ जाएंगे। एक टीम के रूप में हमारा वही मकसद है । बाला काफी आक्रामक खिलाड़ी है। हम क्ले कोर्ट पर खेल रहे हैं और उस पर बालाजी बेहतर जोड़ीदार साबित होगा।''

बोपन्‍ना ने साथ ही कहा, ''फिलहाल मैं मैथ्यू एब्डेन के साथ खेलता हूं, जो क्ले पर अधिक फुर्तीला और आक्रामक है। क्ले कोर्ट पर मुझे ऐसा जोड़ीदार चाहिये जो उस कोर्ट पर मेरे साथ अच्छा तालमेल बना सके। हार्ड कोर्ट या ग्रास कोर्ट पर मैं युकी को चुनता।''

यह भी पढ़ें: रोहन बोपन्‍ना के पेरिस ओलंपिक में खेलने पर लग गई मुहर, डबल्‍स स्‍पर्धा में इस खिलाड़ी के साथ बनाएंगे जोड़ी

यह भी पढ़ें: Rohan Bopanna ने PM Modi को गिफ्ट किया टेनिस रैकेट, ऑस्ट्रेलियन ओपन 2024 में इसी के जीता था पुरुष युगल का खिताब