विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Tennis: चाइना ओपन के फाइनल में पहुंचीं मीरा आंद्रिवा और झेंग, बाहर किए गए मेदवेदेव को भी मिली खुशखबरी

Published: Sun, 11 Oct 2026 12:29 PM (GMT+05:30)

मीरा आंद्रिवा और झेंग क्निवेन चाइना ओपन के फाइनल में पहुंच गई हैं, जबकि डेनियल मेदवेदेव ने अयोग्यता के बाद शंघाई मास्टर्स में वापसी करते हुए जीत दर्ज की।

मीरा आंद्रिवा और डेनियल मेदवेदेव को मिली जीत

मीरा आंद्रिवा और डेनियल मेदवेदेव को मिली जीत

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एपी, बीजिंग: रूस की युवा टेनिस खिलाड़ी मीरा आंद्रिवा का सामना चाइना ओपन के फाइनल में घरेलू पसंदीदा खिलाड़ी झेंग क्निवेन से होगा। दोनों खिलाड़ियों ने शनिवार को अपने-अपने सेमीफाइनल मुकाबले जीतकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई।

फ्रेंच ओपन चैंपियन आंद्रिवा ने निकोला बार्तुनकोवा को 6-2, 6-2 से हराकर इस सत्र में अपनी 50वीं मैच जीत दर्ज की। डब्ल्यूटीए के अनुसार, इस सत्र में 50 मैच जीतने के साथ उन्होंने जेसिका पेगुला की बराबरी कर ली है। दोनों खिलाड़ियों के नाम इस सत्र में टूर पर सबसे अधिक मैच जीतने का रिकॉर्ड है।

झेंग ने एलिस को दी मात

वहीं, झेंग क्निवेन ने एलिस मेर्टेंस को 7-5, 6-2 से हराया। 24 वर्षीय झेंग ने मेर्टेंस के विरुद्ध आखिरी 10 में से आठ गेम जीतकर अपने करियर के दूसरे डब्ल्यूटीए 1000 फाइनल में प्रवेश किया।

मेदवेदेव की जीत से वापसी

रूस के टेनिस खिलाड़ी डेनियल मेदवेदेव ने चाइना ओपन में दर्शक की आंख में गेंद लगने की घटना के कारण अयोग्य घोषित किए जाने के बाद अपना पहला मुकाबला जीत लिया। उन्होंने शनिवार को शंघाई मास्टर्स एटीपी 1000 टेनिस टूर्नामेंट के दूसरे दौर में जर्मनी के जान-लेनार्ड स्ट्रफ को 4-6, 6-4, 6-3 से हराया।

मेदवेदेव का स्ट्रफ के विरुद्ध करियर रिकॉर्ड अब 10-2 हो गया है। बीजिंग में सोमवार को नोवाक जोकोविक के विरुद्ध सेमीफाइनल मुकाबले के दौरान मेदवेदेव ने स्टैंड में गेंद मारी थी, जो एक दर्शक की आंख में लग गई थी। इसके बाद उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया था। दूसरी वरीयता प्राप्त कार्लोस अलकराज ने भी शंघाई मास्टर्स में जीत के साथ शुरुआत की। अलकराज ने अर्जेंटीना के जुआन मैनुअल सेरुंडोलो को 6-3, 6-3 से हराया। इसके साथ ही उनकी लगातार जीत का सिलसिला सात मैचों तक पहुंच गया।

यह भी पढ़ें- चीन में गूंजेगा गाजियाबाद का नाम, एशियन पैरा गेम्स में दो खिलाड़ियों का चयन; बढ़ाएंगे देश का गौरव

यह भी पढ़ें- एशियन गेम्स 2026: सुमित नागल की हार के साथ टेनिस अभियान समाप्त, 40 साल बाद पहली बार खाली हाथ लौटेगा भारत