ATP Finals: कार्लोस अलकराज और अलेक्जेंडर ज्वेरेव के बीच महामुकाबला, खिताबी हैट्रिक पर जर्मनी के स्टार की नजर
अलेक्जेंडर ज्वेरेव और कार्लोस अलकराज एटीपी फाइनल्स के खिताबी मुकाबले में भिड़ेंगे। ज्वेरेव अपनी काबिलियत साबित करने और तीसरा खिताब जीतने की कोशिश करेंगे।
-1795358764630_m.webp)
खिताबी हैट्रिक पर ज्वेरेव की नजर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एपी,तुरीन। जर्मनी के स्टार टेनिस खिलाड़ी अलेक्जेंडर ज्वेरेव को पिछले कई सप्ताह से इस बात के लिए आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है कि वह कार्लोस अलकराज और जानिक सिनर को हराए बिना विश्व नंबर-1 रैंकिंग तक पहुंच गए हैं।
ज्वेरेव अपने पहले दो ग्रैंडस्लैम खिताब भी इन दोनों खिलाड़ियों का सामना किए बिना जीते थे। हालांकि, अब उन्हें अपनी काबिलियत साबित करने का बड़ा मौका मिलने जा रहा है।
अलकराज से खिताबी भिड़ंत
ज्वेरेव रविवार को एटीपी फाइनल्स के खिताबी मुकाबले में स्पेन के कार्लोस अलकराज से भिड़ेंगे। ज्वेरेव ने शनिवार को खेले गए सेमीफाइनल में रूस के दानिल मेदवेदेव को 7-6 (0), 6-4 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
वहीं, अल्कराज ने अमेरिका के बेन शेल्टन को 3-6, 6-3, 7-6 (1) से शिकस्त दी। शेल्टन इस साल यूएस ओपन के उपविजेता रहे थे। एटीपी फाइनल्स में साल के शीर्ष आठ खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं।
इस साल दोनों खिलाड़ियों के बीच ऑस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में मुकाबला हुआ था, जिसमें अलकराज ने जीत दर्ज की थी। दोनों के बीच अब तक हुए मुकाबलों में अल्कराज 7-6 से आगे हैं।
सिनर के विरुद्ध लगातार 10 मैच हारे ज्वेरेव
इटली के जानिक सिनर ने ज्वेरेव को लगातार 10 मुकाबलों में हराया है। इसमें इस साल विंबलडन का फाइनल भी शामिल है। हालांकि, दाएं घुटने की चोट के कारण सिनर ने समय से पहले अपना सत्र समाप्त कर दिया।
ज्वेरेव ने कहा कि अलकराज और सिनर हमेशा उनके लिए चुनौती और मानक तय करने वाले खिलाड़ी रहे हैं। वह इस चुनौती का सामना करने के लिए उत्साहित हैं।
ज्वेरेव एटीपी फाइनल्स का तीसरा खिताब जीतने के इरादे से उतरेंगे, जबकि अलकराज की नजरें अपने पहले खिताब पर होंगी। ज्वेरेव ने इस सप्ताह अब तक एक भी सेट नहीं गंवाया है और उनकी सर्विस भी नहीं टूटी है।
यह भी पढ़ें- IND-A vs PAK-A Live Score: भारत को लगा बड़ा झटका, वैभव सूर्यवंशी सिर्फ 11 रन बनाकर लौटे पवेलियन
यह भी पढ़ें- बेन शेल्टन के खिलाफ ज्वेरेव का अजेय अभियान जारी, ATP Finals के सेमीफाइनल का कटाया टिकट