सिर्फ 5499 रुपये में घर को बनाए सिनेमा घर, Zebronics का स्मार्ट प्रोजेक्टर हुआ लॉन्च
Zebronics ने भारत में अपना नया Zeb-PixaPlay 72 Plus स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च किया है।

HighLights
Zebronics Zeb-PixaPlay 72 Plus स्मार्ट प्रोजेक्टर भारत में लॉन्च।
यह Android 12 पर चलता है, कीमत 5,499 रुपये।
वायरलेस कनेक्टिविटी, Miracast, iOS स्क्रीन मिररिंग जैसे फीचर्स उपलब्ध।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Zebronics ने भारत में नया स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च किया है। यह प्रोजेक्टर बजट प्राइसिंग में यूजर्स को बड़े स्क्रीन पर एंटरटेनमेंट एक्सपीरियंस देता है। कंपनी का लेटेस्ट Zeb-PixaPlay 72 Plus प्रोजेक्टर को स्मार्ट सॉफ्टवेयर, वायरलेस कनेक्टिविटी और फ्लेक्सीबल प्रोजेक्शन फीचर के साथ पेश किया गया है। इसमें यूजर्स बड़ी डिस्प्ले में मूवी, टीवी शो, स्पोर्ट्स और गेमिंग का लुत्फ उठा सकते हैं।
Zebronics Zeb-PixaPlay 72 Plus के फीचर्स
Zebronics Zeb-PixaPlay 72 Plus प्रोजेक्टर का रेजोल्यूशन एचडी 1280 x 720 पिक्सल है। यह Full HD 1080p कंटेंट ऑफर करता है। इस प्रोजेक्टर की ब्राइटनेस 4,000 तक ल्यूमन्स है और यह 101.6 cm से 304 cm तक इमेज प्रोजक्ट कर सकता है। इसकी प्रोजेक्शन डिस्टेंस 1.2 मीटर और 4 मीटर है। Zebronics के प्रोजेक्टर में ऑटोमेटिक वर्टिकल कीस्टोन करेक्शन दिया है। यह 200-डिग्री टिल्ट मैकेनिज्म के साथ इमेज को एडजेस्ट करता है।
यह प्रोजेक्टर Android 12 पर रन करता है। इसमें कंपनी ने क्वाड कोर प्रोसेसर दिया है। इसमें बिल्ट-इन एप्स का सपोर्ट भी मिलता है, जिससे यूजर्स बिना एक्सटर्नल डिवाइस के ही कंटेंट स्ट्रीम कर सकते हैं। इसके साथ ही इसमें कंपनी ने Miracast और iOS स्क्रीन मिरर का सपोर्ट दिया है, जिसकी मदद से स्मार्टफोन और टैबलेट से कनेक्ट कर सकते हैं।
Zeb-PixaPlay 72 Plus में कंपनी ने डुअल बैंड Wi-Fi 6 का सपोर्ट दिया है। इसके साथ ही इसमें Bluetooth 5.4, HDMI के साथ ARC सपोर्ट, USB, और AUX आउटपुट भी ऑफर किया गया है। इसके साथ ही इसमें बिल्ट-इन स्पीकर भी दिया गया है। इसके एलईडी लाइट को लेकर कंपनी का कहना है कि यह 30000 घंटे तक का ऑप्रेशन सपोर्ट के साथ आता है।
Zebronics PixaPlay 72 Plus की कीमत
जेब्रोनिक्स का लेटेस्ट प्रोजेक्टर Zeb-PixaPlay 72 Plus को भारत में 5,499 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। यह प्रोजेक्टर प्रमुख ऑनलाइन रिटेल स्टोर अमेजन और फ्लिपकार्ट पर उलब्ध है।
यह भी पढ़ें- BSNL का धमाका: मात्र 259 रुपये में 700GB डेटा, फ्री वाई-फाई सेटअप और OTT
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।