विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

BSNL का धमाका: मात्र 259 रुपये में 700GB डेटा, फ्री वाई-फाई सेटअप और OTT

Published: Wed, 01 Jul 2026 09:12 PM (IST)

बीएसएनएल ने ग्रामीण क्षेत्रों के लिए 259 रुपये प्रति माह का नया फाइबर एंट्री प्लान लॉन्च किया है। यह योजना 25 एमबीपीएस स्पीड, 700 जीबी डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और मुफ्त ओटीटी सब्सक्रिप्शन के साथ हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड प्रदान करेगी।

मात्र 259 रुपये में 700GB डेटा, फ्री वाई-फाई सेटअप और OTT

मात्र 259 रुपये में 700GB डेटा, फ्री वाई-फाई सेटअप और OTT

HighLights

  1. बीएसएनएल ने ग्रामीण क्षेत्रों के लिए नया फाइबर प्लान लॉन्च किया।

  2. मात्र 259 रुपये में 25 एमबीपीएस स्पीड और 700 जीबी डेटा।

  3. मुफ्त इंस्टॉलेशन, अनलिमिटेड कॉलिंग और ओटीटी सब्सक्रिप्शन भी शामिल।

जागरण संवाददाता, पटना। ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने के उद्देश्य से भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम के तहत गांवों के सभी घरों के लिए मात्र 259 रुपये प्रति माह का ग्रामीण फाइबर एंट्री प्लान शुरू किया है।

इस योजना के माध्यम से ग्रामीण परिवारों को फाइबर-टू-द-होम (एफटीटीएच) आधारित हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड सेवा उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे वे अपने घरों में वाई-फाई कनेक्शन स्थापित कर सकेंगे। बीएसएनएल ने कनेक्शन लेने की प्रक्रिया भी पूरी तरह ऑनलाइन और सरल बनाई है।

ऑनलाइन करना होगा आवेदन

इच्छुक उपभोक्ता ग्रामीण एफटीटीएच पोर्टल पर आवश्यक जानकारी भरकर आवेदन कर सकते हैं तथा अपने आवेदन की स्थिति भी ऑनलाइन देख सकते हैं। किसी भी जानकारी के लिए ग्राहक टोल-फ्री नंबर 1800-4444 पर संपर्क कर सकते हैं या इसी नंबर पर वॉट्सएप भी कर सकते हैं।

इस प्लान के तहत उपभोक्ताओं को हर महीने 700 जीबी हाई-स्पीड डेटा के साथ 25 एमबीपीएस तक की ब्रॉडबैंड स्पीड, पूरे भारत में अनलिमिटेड वॉयस कालिंग, मुफ्त इंस्टालेशन, ओएनटी/मोडेम तथा वेव्स ओटीटी का निःशुल्क सब्सक्रिप्शन मिलेगा।

बीएसएनएल बिहार परिमंडल के मुख्य महाप्रबंधक अरबिन्द प्रसाद ने कहा कि बीएसएनएल का उद्देश्य ग्रामीण भारत के प्रत्येक नागरिक तक विश्वसनीय और हाई-स्पीड ब्राडबैंड कनेक्टिविटी पहुंचाना है।

उन्होंने कहा कि यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल समावेशन को बढ़ावा देने के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, ई-गवर्नेंस और ऑनलाइन सेवाओं तक लोगों की पहुंच को और मजबूत करेगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।