अपनी भाषा में लिखकर तैयार करें मनपसंद फीड: YouTube और Facebook पर आया 'Custom Feed' और 'Your Algorithm'
Meta और Google दोनों अपने प्लेटफॉर्म्स Facebook और YouTube पर यूजर्स को अपना फीड खुद डिजाइन करने का पूरा कंट्रोल ...और पढ़ें

Facebook और YouTube पर यूजर्स खुद तय करेंगे अपना फीड। Photo- ChatGPT.
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। अब Facebook और YouTube यूजर्स को उनकी प्रेफरेंस के हिसाब से फीड तैयार करने के नए ऑप्शन्स दे रहे हैं। YouTube का कस्टम फीड फीचर फिलहाल अमेरिका में इंग्लिश-यूजिंग यूजर्स के लिए रोल आउट हो रहा है, जबकि Facebook का 'Your Algorithm' फीचर चुनिंदा यूजर्स तक पहुंच रहा है। दोनों फीचर्स के जल्द ही भारत में भी लॉन्च होने की उम्मीद है।
YouTube: अपनी प्रेफरेंस लिखें, एक अलग फीड बनाएं
YouTube ने 22 अक्टूबर 2026 को कस्टम फीड फीचर पेश किया। इसमें यूजर्स एक अलग वीडियो फीड तैयार करने के लिए आसान भाषा में अपनी प्रेफरेंस लिख सकते हैं। उदाहरण के लिए, अगर आप फिटनेस वीडियो देखना चाहते हैं, तो 'Show me 10-minute workout videos' जैसा प्रॉम्प्ट लिख सकते हैं।
यूजर्स अपना कस्टम फीड कैसे बना सकते हैं?
- YouTube के होम पेज पर जाएं।
- होम फीड के ऊपर दिखने वाले '+' बटन पर टैप करें।
- अपनी प्रेफरेंस लिखें, जैसे 'शॉर्ट योगा वीडियो' या 'नई टेक्नोलॉजी की जानकारी देने वाले वीडियो'।
- YouTube उस डिस्क्रिप्शन के आधार पर एक अलग फीड तैयार कर देगा।
- तैयार किया गया कस्टम फीड यूजर को सबसे ऊपर डिस्प्ले किया जाएगा।
ये फीड्स सेव रहते हैं ताकि यूजर्स अपनी अलग-अलग प्रेफरेंसेस के बीच आसानी से स्विच कर सकें। हालांकि, अगर किसी कस्टम फीड का 30 दिनों तक इस्तेमाल न किया जाए तो उसकी वैलिडिटी एक्सपायर हो जाती है। बिना प्रीमियम मेंबरशिप वाले यूजर्स मैक्सिमम तीन एक्टिव कस्टम फीड रख सकते हैं, जबकि प्रीमियम यूजर्स आठ तक क्रिएट कर सकते हैं।
YouTube के होम पेज पर अब अलग-अलग कंटेंट सेक्शन्स
YouTube एप के होम पेज का डिजाइन भी बदल दिया गया है। अब लाइव वीडियो, म्यूजिक और मूवीज एंड टीवी जैसे कंटेंट के लिए अलग-अलग सेक्शन्स दिए जा रहे हैं। सब्सक्रिप्शन सेक्शन को भी होम टैब के ऊपर ला दिया गया है।
Facebook: अपने शब्दों में बताएं एल्गोरिदम को प्रेफरेंस
Meta ने 13 अक्टूबर 2026 को एक इवेंट में Facebook के लिए 'Your Algorithm' फीचर का अनाउंसमेंट किया। इसके जरिए यूजर्स अपनी प्रेफरेंस के मुताबिक फीड और रील्स में दिखाए जाने वाले कंटेंट को बदलने के लिए सीधे तौर पर सजेशन दे सकते हैं।
Facebook पर, पोस्ट के थ्री-डॉट मेन्यू में 'Your Algorithm' ऑप्शन के जरिए पसंदीदा टॉपिक्स जोड़े और बदले जा सकते हैं। यूजर्स अपने शब्दों में समझा सकते हैं कि वे किस तरह का कंटेंट ज्यादा देखना चाहते हैं और कौन-सा कम।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।
