विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 03, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Xiaomi 144MP कैमरा सेंसर वाले स्मार्टफोन पर कर रही काम: रिपोर्ट

By Shilpa SrivastavaEdited By:
Published: Fri, 03 Apr 2020 08:12 AM (IST)

Xiaomi अपने एक नए हैंडसेट पर काम कर रही है। इस फोन को लेकर दावा किया जा रहा है कि इसमें 144 मेगापिक्सल का सेंसर मौजूद होगा। फोटो साभार Xiaomi

Xiaomi 144MP कैमरा सेंसर वाले स्मार्टफोन पर कर रही काम: रिपोर्ट
Xiaomi 144MP कैमरा सेंसर वाले स्मार्टफोन पर कर रही काम: रिपोर्ट

नई दिल्ली, टेक डेस्क। स्मार्टफोन बाजार में कई ऐसे स्मार्टफोन्स हैं जो ज्यादा मेगापिक्सल वाले सेंसर्स के साथ पेश किए गए हैं। स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों ने 108 मेगापिक्सल तक के हैंडसेट्स लॉन्च किए हैं। वहीं, अब चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi अपने एक नए हैंडसेट पर काम कर रही है। इस फोन को लेकर दावा किया जा रहा है कि इसमें 144 मेगापिक्सल का सेंसर मौजूद होगा। इस फोन का नाम Mi 10S Pro या Mi CC10 Pro बताया जा रहा है।

एक टिप्सटर @Sudhanshu1414 ने बताया है कि Xiaomi कंपनी 144 मेगापिक्सल सेंसर वाले स्मार्टफोन पर काम कर रही है। यह Mi 10S Pro या Mi CC10 Pro हो सकता है। हालांकि, देखा जाए तो कंपनी की तरफ से इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। कंपनी ने इससे पहले 108 मेगापिक्सल सेंसर के साथ Mi Note 10 को लॉन्च किया था। अगर Xiaomi ऐसा करती है तो यह 144 मेगापिक्सल सेंसर के साथ पहला स्मार्टफोन होगा। देखें टिप्सटर का ट्वीट:

Samsung भी पेश कर सकती है दमदार कैमरा सेंसर: दक्षिण कोरिया की कंपनी Samsung भी एक दमदार सेंसर वाले स्मार्टफोन पर काम कर रही है। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि कंपनी 150 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर पर काम कर रही है। एक टिप्सटर के मुताबिक, Samsung 150 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर पर काम कर रही है। साथ ही यह भी कहा है कि इस सेंसर को Nanocell टेक्नोलॉजी के साथ डेवलप किया जा रहा है।

Samsung Galaxy S20 Ultra स्मार्टफोन भी इसी तकनीक पर आधारित है। इस फोन में Nanocell पर आधारित ISOCELL Bright HM1 सेंसर दिया गया ह। इसके अलावा फोन में 9-in-1 पिक्सल बिनिंग का इस्तेमाल किया गया है जिसके चलते हाई रिजोल्यूशन क्वालिटी मिलती है। हालांकि, यह सभी केवल संभावनाएं हैं। कंपनी की तरफ से फिलहाल आधिकारिक तौर पर इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।  

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।