यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 18, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Samsung 150MP वाली कैमरा टेक्नोलॉजी पर कर रहा है काम
Samsung के इस कैमरा सेंसर को Nanocell टेक्नोलॉजी के साथ डेवलप किया जा रहा है। इस टेक्नोलॉजी को कंपनी ने Samsung Galaxy S20 Ulltra में इस्तेमाल किया है।

नई दिल्ली, टेक डेस्क। दक्षिण कोरियाई स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung जल्द ही अपने 150MP कैमरा टेक्नोलॉजी को पेश कर सकता है। ऐसा माना जा रहा है कि Samsung के इस कैमरा सेंसर को Nanocell टेक्नोलॉजी के साथ डेवलप किया जा रहा है। इस टेक्नोलॉजी को कंपनी ने अपने पिछले दिनों लॉन्च हुए अल्ट्रा प्रीमियम स्मार्टफोन Samsung Galaxy S20 Ultra में इस्तेमाल किया है। इसमें Nanocell पर आधारित ISOCELL Bright HM1 सेंसर का इस्तेमाल किया गया है। ये 9-in-1 पिक्सल बिनिंग का इस्तेमाल करके हाई रिजोल्यूशन प्रदान करता है। इससे पहले कंपनी Tetracell टेक्नोलॉजी पर आधारित ISOCELL Bright HMX सेंसर का इस्तेमाल करती आ रही है।
Rumor)
- Samsung, 150MP, Almost 1", Nonacell
- Limited to flagship pro models
- Xiaomi adopted in the Q4 of this year / Oppo, Vivo combined with SD875 in the 1Q of next year
(The rear design is almost similar)
source : https://t.co/CCQTPTHwcm" rel="nofollow
— Sleepy Kuma (@Kuma_Sleepy) March 16, 2020
हालांकि, कंपनी की तरफ से फिलहाल ऐसी कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। इस टेक्नोलॉजी के बारे में ताइवान से आई एक रिपोर्ट से पता चली है। इसे एक टिपस्टर ने अपने ट्विटर हैंडल पर नोटिस किया गया है। इस रिपोर्ट के मुताबिक, इसमें 1 इंच के सेंसर का इस्तेमाल किया जा सकता है, जो कि Galaxy S20 Ultra में इस्तेमाल हुए ISOCELL Bright HM1 के 1/1.33 इंच वाले सेंसर से बड़ा है। बड़े सेंसर और एडवांस टेक्नोलॉजी की वजह से इस कैमरा सेंसर को भविष्य के केवल फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स में देखा जा सकता है। मिड और बजट स्मार्टफोन निर्माता कंपनियां Xiaomi, OPPO और Vivo ने Samsung से नए कैमरे सेंसर की डिमांड पहले से ही की है।
चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi अपने अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन को साल के आखिरी तिमाही में लॉन्च कर सकता है। ऐसे में उस स्मार्टफोन में इस कैमरे सेंसर का इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं, Vivo और OPPO के फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स में भी इस कैमरा सेंसर का इस्तेमाल किया जा सकता है। अगले साल लॉन्च होने वाले फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स में इस सेंसर का इस्तेमाल किया जा सकता है। खास तौर पर वे स्मार्टफोन्स जो क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 875 SoC के साथ आएंगे।