Move to Jagran APP

Xiaomi Mi A3 के Android 10 अपडेट को लिया गया वापस, जानें वजह

Xiaomi ने कई यूजर्स द्वारा इस परेशानी को रिपोर्ट करने के बाद इस लेटेस्ट अपडेट को रोल बैक कर लिया है। अब यूजर्स को केवल Android का फरवरी सिक्युरिटी पैच ही मिल रहा है

By Harshit HarshEdited By: Published: Tue, 03 Mar 2020 12:09 PM (IST)Updated: Tue, 03 Mar 2020 12:16 PM (IST)
Xiaomi Mi A3 के Android 10 अपडेट को लिया गया वापस, जानें वजह
Xiaomi Mi A3 के Android 10 अपडेट को लिया गया वापस, जानें वजह

नई दिल्ली, टेक डेस्क। चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi ने अपने स्टॉक एंड्रॉइड वाले स्मार्टफोन Mi A3 के लिए हाल ही में Android 10 अपडेट रोल आउट किया था। इस अपडेट को कंपनी ने अब रोल बैक कर लिया है। यूजर्स को नए अपडेट के साथ आ रही दिक्कतों के बाद इस अपडेट को वापस ले लिया गया है। GSMArena की रिपोर्ट के मुताबिक, Mi A3 के इस लेटेस्ट अपडेट करने में यूजर्स को इंस्टालेशन में दिक्कत आईं है। इस अपडेट को डाउनलोड करने के बाद डिवाइस अनरिस्पॉन्सिव हो गया, जिसके बाद यूजर्स ने इस परेशानी को कंपनी के आधिकारिक फोरम पर रिपोर्ट किया।

loksabha election banner

Xiaomi ने कई यूजर्स द्वारा इस परेशानी को रिपोर्ट करने के बाद इस लेटेस्ट अपडेट को रोल बैक कर लिया है। अब यूजर्स को केवल Android का फरवरी सिक्युरिटी पैच ही मिल रहा है जो कि Android 9 Pie के साथ काम करेगा। Mi A3 के लिए Android 10 अपडेट फरवरी के मध्य में ही रोल आउट किया जाना था, लेकिन कोरोनावायरस की वजह से इसके स्टेबल वर्जन की टेस्टिंग में आ रही दिक्कतों के बाद कंपनी ने इसे देरी से रोल आउट किया था। लेकिन यूजर्स को इंस्टालेंशन में आ रही दिक्कतों के बाद इस अपडेट को रोल बैक कर लिया गया है। कंपनी ने यह साफ नहीं किया है कि Mi A3 के लिए Android 10 अपडेट अब कब रोल आउट किया जाएगा।

Mi A3 के लिए Android 10 अपडेट रोल बैक करने के बाद यूजर्स को अब सिस्टम वाइड डार्क मोड फीचर नहीं मिलेगा। साथ ही साथ Android 10 के प्राइवेसी फीचर को भी यूजर्स इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। वहीं, यूजर्स को जेस्चर नेविगेशन, इंप्रूव्ड डिजिट वेलबीइंग समेत कई फीचर्स भी नहीं मिलेंगे। यूजर्स को इन फीचर्स के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। Mi A3 के Android 10 अपडेट की साइज 1.3GB थी।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.