विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 21, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Redmi Y3 भी कल होगा लॉन्च, वीडियो हुआ टीज

By Harshit HarshEdited By:
Published: Sun, 21 Apr 2019 05:01 PM (IST)Updated: Tue, 23 Apr 2019 09:12 AM (IST)

Redmi Y3 का एक वीडियो टीज किया है जिसके मुताबिक इसमें 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। इस वीडियो में इस स्मार्टफोन की बिल्ड क्वालिटी को दिखाया गया है।

Redmi Y3 भी कल होगा लॉन्च, वीडियो हुआ टीज
Redmi Y3 भी कल होगा लॉन्च, वीडियो हुआ टीज

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। Xiaomi 24 अप्रैल को Redmi 7 के साथ Redmi Y3 को भी लॉन्च कर सकता है। Mi India ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से Redmi Y3 का एक वीडियो टीज किया है जिसके मुताबिक, इसमें 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। इस वीडियो में इस स्मार्टफोन की बिल्ड क्वालिटी को दिखाया गया है। वीडियो में इस स्मार्टफोन को पहले एक डस्टबीन में फेंगा गया है। इसके बाद इसे डस्टबीन में पैक करके सीढ़ियों से गिराया गया है। इस वीडियो के जरिए यह बताया गया है कि फोन गिरने के बाद भी बंप को झेल सकता है।

फोन के फीचर्स की बात करें तो इसमें वाटरड्रॉप नॉच वाला डिस्प्ले दिया गया है। हाल ही में Redmi Y3 की वेबसाइट लिस्टिंग में यह सामने आया था की यह फोन MIUI 10 Android 9.0 Pie के साथ लॉन्च होगा। 32MP कैमरा के साथ लॉन्च किया जाएगा, देखकर ऐसा लग रहा है कि Redmi Y3 को भारतीय बाजार में 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरे वाले स्मार्टफोन से चुनौती मिलेगी। Redmi Y3 पिछले साल लॉन्च हुए Redmi Y2 का अगला मॉडल है। Redmi Y2 में 5.99 इंच का IPS डिस्प्ले दिया गया है। फोन Android 8.1 Oreo पर काम करता है। फोन को बाद में Android 9.0 का अपग्रेड दिया गया था।

Redmi Y2 को भारत में 10,000 रुपये से कम कीमत में लॉन्च किया गया था। अनुमान यह लगाया जा रहा है कि Redmi Y3 को भी भारत में 10 हजार रुपये से कम कीमत में लॉन्च किया जा सकता है और यह स्मार्टफोन 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरे वाला सबसे सस्ता स्मार्टफोन हो सकता है। फोन के अन्य फीचर्स के बारे में जानकारी तो 24 अप्रैल के आधिकारिक लॉन्च के बाद ही पता चलेगा।

Redmi Y2 बजट रेंज के स्मार्टफोन यूजर्स के लिए एक बेहतर विकल्प हो सकता है। इसे अमेजन से खरीदने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़ें:

स्मार्टफोन के लगातार इस्तेमाल से हो सकती है यह बीमारी, इस तरह करें बचाव

इस नए फीचर से अपने पोस्ट पर लाइक्स की संख्या छिपा सकेंगे Instagram यूजर्स

Moto Z4 के स्पेसिफिकेशन हुए लीक, 48MP कैमरा और OLED डिस्प्ले के साथ होगा लॉन्च

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।