विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 24, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Redmi Note 8 Pro और Redmi Note 8 की अगली सेल आज दोपहर 12 बजे से होगी शुरू, पढ़ें ऑफ डिटेल्स

By Shilpa SrivastavaEdited By:
Published: Thu, 24 Oct 2019 02:53 PM (IST)Updated: Fri, 25 Oct 2019 08:48 AM (IST)

Redmi Note 8 Pro और Redmi Note 8 की अगली सेल आज दोपहर 12 बजे से ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट Mi.com पर आयोजित की जाएगी

Redmi Note 8 Pro और Redmi Note 8 की अगली सेल आज दोपहर 12 बजे से होगी शुरू, पढ़ें ऑफ डिटेल्स
Redmi Note 8 Pro और Redmi Note 8 की अगली सेल आज दोपहर 12 बजे से होगी शुरू, पढ़ें ऑफ डिटेल्स

नई दिल्ली, टेक डेस्क। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi ने हाल ही में अपने दो हैंडसेट भारतीय मार्केट में लॉन्च किए हैं। Redmi Note 8 Pro और Redmi Note 8 को 9,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। इन दोनों फोन्स की इससे पहले दो बार सेल आयोजित की जा चुकी है। अब इनकी अगली सेल आज दोपहर 12 बजे से ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट Mi.com पर आयोजित की जाएगी। फ्लैश सेल में स्मार्टफोन्स के साथ कई ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं।

Redmi Note 8 Pro और Redmi Note 8 की कीमत और ऑफर्स: Redmi Note 8 Pro को तीन वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसका पहला वेरिएंट 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज से लैस है। इसकी कीमत 14,999 रुपये है। वहीं, दूसरा वेरिएंट 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज से है जिसकी कीमत 15,999 रुपये है। इसका तीसरा वेरिएंट 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज से लैस है जिसकी कीमत 17,999 रुपये है। इसे गामा ग्रीन, हैलो व्हाइट और शैडो ब्लैक कलर में उपलब्ध कराया गया है।

अब आते हैं Redmi Note 8 पर। इन्हें दो वेरिएंट में उपलब्ध कराया गया है। इसका पहला वेरिएंट 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज से लैस है। इसकी कीमत 9,999 रुपये है। वहीं, दूसरा वेरिएंट 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज से लैस है। इसकी कीमत 12,999 रुपये है। इसे मूनलाइट व्हाइट, नेपट्यून ब्लू और स्पेस ब्लैक कलर में उपलब्ध कराया गया है। आपको बता दें कि Amazon और Mi. Com के अलाव इन फोन्स को Mi Home stores से भी खरीदा जा सकेगा।

लॉन्च ऑफर्स की बात करें तो इस पर बैंक और डबल डाटा ऑफर्स दिए जा रहे हैं। अगर ग्राहक Axis बैंक के डेबिट व क्रेडिट कार्ड पर 10 फीसद का इंस्टैंट डिस्काउंट भी उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं, Airtel यूजर्स को 249 रुपये और 349 रुपये के प्रीपेड प्लान्स में डबल डाटा बेनिफिट भी उपलब्ध कराया जाएगा। स्पेसिफिकेशन्स पढ़ने के लिए क्लिक करें यहां 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।