Xiaomi Redmi Note 7S आज 12AM बजे Flipkart पर सेल के लिए होगा उपलब्ध, पढ़ें डिटेल्स
Xiaomi का लेटेस्ट स्मार्टफोन Redmi Note 7S आज रात 1200AM बजे सेल के लिए उपलब्ध होगा।
नई दिल्ली, टेक डेस्क। Xiaomi का लेटेस्ट स्मार्टफोन Redmi Note 7S आज रात 12:00AM बजे सेल के लिए उपलब्ध होगा। इस स्मार्टफोन में Sony की जगह Samsung का 48MP कैमरा सेंसर इस्तेमाल किया गया है। इसी के साथ फोन में स्नैपड्रैगन 675 की जगह स्नैपड्रैगन 660 दिया गया है। फोन तीन कलर विकल्प - Onyx Black, Ruby Red, और Sapphire Blue में आता है। उपभोक्ता डिवाइस को आह रात Flipkart और mi.com से खरीद सकते हैं। फोन ऑफलाइन मी होम स्टोर्स पर भी उपलब्ध होगा।
आपको याद दिला दें, Redmi Note 7S, Xiaomi के चीन में लॉन्च हुए Redmi Note 7 का रिब्रांडेड वर्जन है। Note 7S कंपनी का ड्यूल सेटअप के साथ 48MP कैमरा के साथ आने वाला भारत में दूसरा स्मार्टफोन है। Xiaomi ने हाल ही में कन्फर्म किया है की Redmi Note 7S भारत में Redmi Note 7 को रिप्लेस कर देगा।
Xiaomi Redmi Note 7S की भारत में कीमत: भारत में Redmi Note 7S के 3GB रैम/32GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत Rs 10,999 है। इसके 4GB रैम/64GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत Rs 12,999 है।
Redmi Note 7S के फीचर्स: यह फोन ड्यूल सिम के साथ आता है। इसमें 6.3 इंच का फुल HD+ डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन MIUI10 आधारित एंड्रॉइड पाई पर काम करता है। यह फोन P2i स्प्लैश-रेसिस्टेंट कोटिंग के साथ स्मार्टफोन के फ्रंट और बैक पर कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन दी गई है। यह फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर से लैस है। फोन को पावर देने के लिए 4000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो क्विक चार्ज 4 फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। फोटोग्राफी के लिए फोन में ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है। इसका प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का है। वही, सेकेंडरी सेंसर 5 मेगापिक्सल का है। वहीं, सेल्फी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है।
अगर आप Redmi सीरीज के अन्य स्मार्टफोन को खरीदना चाहते हैं तो Redmi 7 को भी विकल्प के तौर पर देख सकते हैं। Redmi 7 को यूजर्स के बजट के मुताबिक बनाया गया है। कीमत कम होने से इसके फीचर्स पर कोई असर नहीं पड़ा है। फीचर्स के मुताबिक भी यह फोन काफी दमदार है। इसे खरीदने के लिए क्लिक करें यहां
यह भी पढ़ें:
₹8,999 में लॉन्च हुआ Amazon Echo Show 5, Alexa सनराइज अलार्म फीचर है खासियत
ICC World Cup 2019 की हुई शुरुआत, Google ने बनाया यह खास Doodle
Meizu 16Xs आज चीन में किया जाएगा लॉन्च, ऑनलाइन लीक हुए कैमरा सैम्पल्स
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप