Move to Jagran APP

Redmi Note 7, Redmi Note 7 Pro और Redmi Go भारत में जल्द होंगे लॉन्च, पढ़ें डिटेल्स

कुछ नई रिपोर्ट्स सामने आई हैं जिसमें बताया गया है कि Redmi Note 7, Redmi Note 7 Pro और Redmi Go को इस वर्ष की पहली तिमाही तक लॉन्च किया जा सकता है

By Shilpa Srivastava Edited By: Published: Mon, 21 Jan 2019 04:39 PM (IST)Updated: Tue, 22 Jan 2019 12:07 PM (IST)
Redmi Note 7, Redmi Note 7 Pro और Redmi Go भारत में जल्द होंगे लॉन्च, पढ़ें डिटेल्स

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी ने हाल ही में चीन में Redmi Note 7 लॉन्च किया गया था। इसी दौरान कंपनी ने बताया था कि Redmi Note 7 Pro को फरवरी में लॉन्च किया जाएगा। वहीं, अब कुछ नई रिपोर्ट्स सामने आई हैं जिसमें बताया गया है कि Redmi Note 7, Redmi Note 7 Pro और Redmi Go को इस वर्ष की पहली तिमाही तक लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी की तरफ से इनकी लॉन्च डेट की कोई जानकारी नहीं नहीं दी गई है। वहीं, यह भी बताया जा रहा है कि Redmi Note 7 की भारत में कीमत लगभग चीन जितनी ही होगी। चीन में इस फोन को 999 चीनी युआन यानी करीब 10,500 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था।

loksabha election banner

जानें Redmi Note 7 Pro के बारे में:

कुछ रिपोर्ट्स में बताया गया है कि Redmi Note 7 Pro को Redmi Note 7 से ज्यादा कीमत में लॉन्च किया जाएगा। Note 7 Pro को बेहतर कैमरा और हार्डवेयर के साथ पेश किया जाएगा। वहीं, Redmi Note 7 Pro की कीमत 1399 से 1499 चीनी युआन यानी करीब 14,600 से 15,700 रुपये के बीच होने की उम्मीद है। वहीं, अगर डिजाइन की बात करें तो Redmi Note 7 Pro का डिजाइन Redmi Note 7 जैसा ही होगा। यानी Redmi Note 7 Pro ग्रेडिएंट फिनिश, वॉटरनॉच डिस्प्ले, स्लिम बेजल और फंकी कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। आपको बता दें कि Redmi Note 7 को रेड, पिंक, पर्पल, ब्लैक समेत कई अन्य कलर्स में पेश किया गया है।

जानें Redmi Note 7 के फीचर्स की डिटेल:

Redmi Note 7 Pro की स्क्रीन की बात करें तो यह Redmi Note 7 की तरह ही होगी। इसमें AMOLED सक्रीन इस्तेमाल की जा सकती है। समें 6.3 इंच का फुल एचडी प्लस LTPS डिस्प्ले दिया गया है जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 1080x2340 है। इसका आस्पेक्ट रेश्यो 19.5:9 है। इसमें ब्राइटनेस 450 nits, 84 फीसद NTSC कवर गामुट, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 और 2.5D कर्व्ड ग्लास की प्रोटेक्शन दी गई है। यह फोन 2.2 गीगाहर्ट्ज स्नैपड्रैगन 660 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस है। इसमें 3 जीबी, 4 जीबी और 6 जीबी की रैम दी गई है। साथ ही 32 और 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है।

इसके फीचर्स की ज्यादा जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

यह भी पढ़ें:

एंड्रॉइड स्मार्टफोन यूजर्स सावधान, ये ऐप्स चुरा रही हैं आपकी बैंकिंग डिटेल, तुरंत करे डिलीट

BSNL ने पेश की Bharat Fiber सर्विस, मात्र 1.1 रुपये में मिल रहा 1GB डाटा

Facebook जल्द पेश करेगा LOL सेक्शन, जानें आएगा किस काम


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.