विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 15, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Xiaomi Redmi Note 6 Pro भारत में 22 नवंबर को होगा लॉन्च, 4 कैमरों से होगा लैस

By Shilpa Srivastava Edited By:
Published: Thu, 15 Nov 2018 04:34 PM (IST)Updated: Fri, 16 Nov 2018 07:29 PM (IST)

Redmi Note 6 Pro को इंडोनेशिया और थाइलैंड के बाद 22 नवंबर को भारत में लॉन्च किया जा सकता है

Xiaomi Redmi Note 6 Pro भारत में 22 नवंबर को होगा लॉन्च, 4 कैमरों से होगा लैस
Xiaomi Redmi Note 6 Pro भारत में 22 नवंबर को होगा लॉन्च, 4 कैमरों से होगा लैस

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी ने हाल ही में Redmi Note 6 Pro लॉन्च किया था। इसे इंडोनेशिया और थाइलैंड में लॉन्च कर दिया गया है। इस फोन को 22 नवंबर को भारत में लॉन्च किया जा सकता है। इस बात की जानकारी शाओमी इंडिया के प्रमुख मनु कुमार जैन ने ट्विटर पर दी है। उन्होंने कहा कि कंपनी अगले तीन दिन में तीन बड़े ऐलान कर सकती है। इसमें पहला ऐलान यह है कि 22 नवंबर को Redmi Note 6 Pro भारत में लॉन्च किया जाएगा। यह फोन Redmi Note 5 Pro का अपग्रेडेड वेरिएंट है।

Xiaomi Redmi Note 6 Pro की संभावित कीमत:

थाइलैंड मार्केट में Redmi Note 6 Pro की कीमत 6,990 थाइलैंड भाट यानी करीब 15,700 रुपये है। यह कीमत इसके 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की है। वहीं, इंडोनेशिया में इसकी कीमत 28,99,000 IDR यानी करीब 14,500 रुपये से शुरू है। खबरों की मानें तो भारत में इस फोन की कीमत 15,000 से 20,000 रुपये के बीच की हो सकती है। कीमत के आधार पर इस फोन की टक्कर Nokia 6.1 Plus से हो सकती है।

Xiaomi Redmi Note 6 Pro के फीचर्स:

इसमें 6.26 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 2280×1080 है। इसका आस्पेक्ट रेश्यो 19:9 है। यह फोन 1.8 गीगाहर्ट्ज क्वालकॉम ऑक्टा-कोर स्नैपड्रगैन 636 प्रोसेसर से लैस है। ग्राफिक्स के लिए इसमें एड्रेनो 509 जीपीयू दिया गया है। इसकी इंटरनल स्टोरेज को 128 जीबी के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। यह फोन MIUI 10 पर आधारित एंड्रॉइड 8.1 ऑरियो पर काम करता है।

फोटोग्राफी के लिए इसमें ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है। इसका प्राइमरी सेंसर 1.4μm, ड्यूल पीडी फोकस, ड्यूल-टोल एलईडी के साथ 12 मेगापिक्सल का है। वहीं, सेकेंडरी कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। इसके साथ ही Sony IMX376 सेंसर के साथ प्राइमरी फ्रंट कैमरा 20 मेगापिक्सल का और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी फ्रंट कैमरा है। फोन को पावर देने के लिए 4000 एमएएच की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में ड्यूल 4G VoLTE, ब्लूटूथ 5, वाई-फाई 802.11 a/b/g/n जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

जानें Nokia 6.1 Plus के बारे में:

Nokia 6.1 Plus की कीमत 15,999 रुपये है। यह कीमत इसके 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की है। Nokia 6.1 Plus 5.8 इंच फुल एचडी प्लस डिस्प्ले के साथ आता है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर से लैस है। इसमें 16 और 5 मेगापिक्सल का ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है। यह ड्यूल डेप्थ कैमरा है जो बोकेह इफेक्ट से लैस है। इसका प्राइमरी सेंसर f/2.0 अपर्चर और 1-माइक्रोन पिक्सल से लैस है। वहीं, दूसरा मोनोक्रोम सेंसर है जो f/2.4 अपर्चर और 1.12 माइक्रोन पिक्सल से लैस है। फोन में सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है जो f/2.0 अपर्चर और 1-माइक्रोन पिक्सल से लैस है।

यह भी पढ़ें:

Apple iPad Pro (2018) भारत में 16 नवंबर को होगा लॉन्च, जानें ऑफर्स से कीमत तक पूरी डिटेल

ZenFone Max Pro M1 तीन कैमरा के साथ होगा लॉन्च, जानें और क्या होगा खास

iPhone खरीदने का दिखा अलग क्रेज, 1 लाख सिक्के लेकर फोन खरीदने पहुंचा ये शख्स  

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।