विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 24, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Xiaomi Redmi K30 Pro 5G आज स्नैपड्रैगन 865 के साथ होगा लॉन्च, यहां देखें LIVE Streaming

By Shilpa SrivastavaEdited By:
Published: Tue, 24 Mar 2020 07:14 AM (IST)

Xiaomi Redmi K30 Pro 5G को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर और रिफ्रेश रेट 60Hz और सैंपलिंग रेट 180Hz के साथ पेश किया जा सकता है। फोटो साभार Xiaomi Weibo

Xiaomi Redmi K30 Pro 5G आज स्नैपड्रैगन 865 के साथ होगा लॉन्च, यहां देखें LIVE Streaming
Xiaomi Redmi K30 Pro 5G आज स्नैपड्रैगन 865 के साथ होगा लॉन्च, यहां देखें LIVE Streaming

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Xiaomi Redmi K30 Pro का इंतजार यूजर्स पिछले काफी समय से कर रहे हैं। आज यूजर्स का इंतजार खत्म होने जा रहा है। कंपनी अपने 5G स्मार्टफोन Redmi K30 Pro को आज चीन में लॉन्च करने जा रही है। इस फोन की कीमत से लेकर फीचर्स तक कई जानकारियां लीक हुई हैं। खबरों की मानें तो इस फोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर के साथ पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 60Hz और सैंपलिंग रेट 180Hz तक दिया जा सकता है। अगर आप भी इस फोन की लॉन्चिंग को लेकर उत्साहित हैं तो यहां जानें की इसकी लाइव स्ट्रीमिंग आप कहां देख पाएंगे।

Redmi K30 Pro की यहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग: Coronavirus के चलते इस फोन की लाइव स्ट्रीमिंग या तो कंपनी के आधिकारिक YouTube चैनल पर या फिर कंपनी के आधिकारिक Weibo अकाउंट पर की जा सकती है।

Redmi K30 Pro की संभावित कीमत: हाल ही में आई IT Home की एक रिपोर्ट के मुताबिक, फोन के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3699 चीनी युआन यानी करीब 39,705 रुपये हो सकती है। रिपोर्ट में बताया गया है कि यह फोन की शुरुआती कीमत हो सकती है। इससे पहले आई रिपोर्ट के मुताबिक, Redmi K30 Pro के बेस वेरिएंट 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 3299 चीनी युआन या 3499 चीनी युआन हो सकती है। इसके अलावा कंपनी Redmi K30 Pro Zoom Edition को भी आज लॉन्च कर सकती है। इसकी कीमत 3999 चीनी युआन यानी करीब 42,500 रुपये होने की उम्मीद है। यह भी 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत बताई जा रही है।

Redmi K30 Pro 5G के संभावित फीचर्स: आजकल यूजर्स रिफ्रेश रेट पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। ऐसे कंपनी ने इस सेगमेंट पर काफी काम किया है। खबरों के मुताबिक, फोन में यूजर्स को इस फोन में डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 60Hz और सैंपलिंग रेट 180Hz तक दिया जा सकता है। वहीं, कुछ खबरों के मुताबिक, 120Hz रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है। प्रोसेसर की बात करें फोन में स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर और HDR 10+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले भी दिया जा सकता है। कहा तो यह भी रहा है कि इस प्रोसेसर के साथ आने वाला यह सबसे सस्ता फोन होगा।

कैमरा सेगमेंट की बात करें तो फोन में 64 मेगापिक्सल का Sony IMX686 सेंसर दिए जाने की उम्मीद है। साथ ही टेलिफोटो लेंस और ड्यूल OIS तकनीक का इस्तेमाल किए जाने की संभावना है। वहीं, 32 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर भी दिया जा सकता है। फोन में पॉप-अप सेल्फी कैमरा मॉड्यूल दिए जाने की उम्मीद जताई जा रही है। फोन में 5G मॉडम का इस्तेमाल किया जा सकता है। साथ ही फोन एंड्रॉइड 10 के साथ पेश किया जा सकता है। इसके अलावा फोन की 2 फोटोज भी शेयर की गई थीं। देखने के लिए क्लिक करें यहां।

Xiaomi Redmi K30 Pro 5G Zoom Edition के संभावित फीचर्स: इस फोन को कुछ समय पहले सर्टिफिकेशन वेबसाइट Geekbench पर देखा गया था। यहां दी गई जानकारी के मुताबिक, फोन में 8 जीबी रैम और एंड्रॉइड 10 OS दिया जा सकता है। यहां पढ़ें पूरी डिटेल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।