4000mAh बैटरी के साथ Xiaomi Redmi K20 28 मई को होगा लॉन्च, पढ़ें डिटेल्स
Redmi Global द्वारा पोस्ट किए गए नए टीजर के अनुसार अपकमिंग Redmi K20 में Redmi Note 7 सीरीज की तरह 4000mAh बैटरी सेटअप दिया जाएगा।
नई दिल्ली, टेक डेस्क। Redmi K20 को लेकर कंपनी ने कई डिटेल्स कन्फर्म कर दी हैं। अब, Xiaomi द्वारा पोस्ट किए गए एक नए पोस्टर से सब-ब्रांड Redmi ने नई डिटेल्स कन्फर्म की हैं। Redmi Global द्वारा पोस्ट किए गए नए टीजर के अनुसार, अपकमिंग Redmi K20 में Redmi Note 7 सीरीज की तरह 4000mAh बैटरी सेटअप दिया जाएगा।
Xiaomi Redmi ने Weibo पर Redmi K20 की बैटरी के बारे में घोषणा की है। कुछ अफवाहों के अनुसार, फोन 27W चार्जिंग कपाबिलिटी के साथ आ सकता है। इसे पहले Mi 9 में भी देखा गया है। Redmi ने अभी इस डिटेल को कन्फर्म नहीं किया है। Redmi K20 के बारे में अब तक कई लीक आ चुकी हैं। जानते हैं इस Redmi फोन के बारे में:
- Redmi K20 चीन में मई 28 को लॉन्च किया जाएगा
- Xiaomi India ने यह कन्फर्म किया है की Redmi K20 को जल्द ही भारत में भी लॉन्च किया जाएगा
- Redmi K20 दो वैरिएंट्स - Redmi K20 और Redmi K20 Pro में आ सकता है
- भारत में Redmi K20 Pro को Poco F2 के नाम से लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, Poco F2 को लेकर अभी आधिकारिक तौर से कुछ कन्फर्म नहीं किया गया है
- Redmi K20 सीरीज में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर दिया जा सकता है
- लीक्स के अनुसार, Redmi K20 6.39 इंच OLED डिस्प्ले के साथ आ सकता है
- Redmi K20 में 32MP सेंसर के साथ पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है
- लीक स्पेसिफिकेशन शीट के अनुसार, फोन के रियर पर 48MP का प्राइमरी कैमरा, 13MP का सेकेंडरी कैमरा और 8MP का टस्सरा सेंसर दिया जा सकता है
- नई लीक के अनुसार, Redmi K20 Pro में 48MP Sony IMX586 कैमरा और 960fps स्लो-मोशन रिकॉर्डिंग सपोर्ट दिया जा सकता है
- AnTuTu में Redmi K20 फ्लैगशिप किलर में 458,754 स्कोर किया है।
Redmi सीरीज यूजर्स के बीच काफी लोकप्रिय हो रही है। ऐसे में अगर आप भी Redmi फैन हैं तो Amazon से इन्हें खरीद सकते हैं। यहां से आप Redmi 6 Pro, Redmi Y2, Redmi Note 5 pro आदि स्मार्टफोन को खरीद सकते हैं।
यह भी पढ़ें:
Samsung Galaxy A70 को मिला नया अपडेट, मिलेंगे ये नए फीचर्स
Lok Sabha Election Results 2019: जागरण ऐप, eci.gov.in पर देखें सबसे सटीक नतीजे
बिना स्क्रीनशॉट लिए इस तरह सेव करें किसी का भी Whatsapp Status
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप