विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 22, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Xiaomi के सबसे सस्ते स्मार्टफोन Redmi Go को फिर से खरीदने का मौका, जानें फीचर्स

By Harshit HarshEdited By:
Published: Fri, 22 Mar 2019 09:17 AM (IST)Updated: Mon, 25 Mar 2019 12:24 PM (IST)

Xiaomi के सबसे सस्ते और Android Go पर आधारित पहले स्मार्टफोन Redmi Go की पहली फ्लैश सेल आज आयोजित की जा रही है। इस स्मार्टफोन को आप प्रमुख ई-कॉमर्स वेबसाइट के अलावा Xiaomi के आधिकारिक स्टोर से खरीद सकते हैं

Xiaomi के सबसे सस्ते स्मार्टफोन Redmi Go को फिर से खरीदने का मौका, जानें फीचर्स
Xiaomi के सबसे सस्ते स्मार्टफोन Redmi Go को फिर से खरीदने का मौका, जानें फीचर्स

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi के सबसे सस्ते और Android Go पर आधारित पहले स्मार्टफोन Redmi Go की पहली फ्लैश सेल 22 मार्च को आयोजित की गई थी। इस स्मार्टफोन की सेल आज एक बार फिर से आयोजित की जा रही है। इस स्मार्टफोन को आप प्रमुख ई-कॉमर्स वेबसाइट के अलावा Xiaomi के आधिकारिक स्टोर से खरीद सकते हैं। Redmi Go को भारत में लॉन्च करने से पहले ही ग्लोबल बाजार में लॉन्च किया जा चुका है। Redmi Go को भारतीय बेसिक स्मार्टफोन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें आप लाइट ऐप्स को चला सकते हैं। इसके अलावा अगर कोई यूजर बेसिक फीचर फोन के बाद स्मार्टफोन में अपग्रेड हो रहा है तो उसके लिए यह स्मार्टफोन एक बेहतर विकल्प हो सकता है।

Redmi Go की कीमत और उपलब्धता

Redmi Go के बेस वेरिएंट (1GB/8GB) को Rs. 4,499 की कीमत में लॉन्च किया गया है। जबकि इसके एक अन्य वेरिएंट 2GB/32GB को फिलहाल भारत में लॉन्च नहीं किया गया है। फोन को दो कलर वेरिएंट्स ब्लैक और ब्लू कलर में लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन को प्रमुख ई-कॉमर्स वेबसाइट के अलावा कंपनी के आधिकारिक वेबसाइट और ऑफलाइन स्टोर्स से खरीदा जा सकता है। लॉन्च ऑफर के तहत रिलायंस Jio यूजर्स को Rs. 2,200  का कैशबैक और 100GB अतिरिक्त डाटा का लाभ दिया जा रहा है।

Redmi Go के फीचर्स

Redmi Go के फीचर्स की बात करें तो इसमें 5 इंच का HD डिस्प्ले दिया गया है जिसका रिजोल्यूशन 720x1280 पिक्सल है। फोन के प्रोसेसर की बात करें तो इसमें क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 425 चिपसेट प्रोसेसर दिया गया है। फोन एंड्रॉइड गो ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। फोन के कैमरे फीचर्स की बात करें तो इसमें 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा एलईडी प्लैश के साथ दिया गया है। फोन में सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा एचडीआर फीचर के साथ दिया गया है। फोन की मेमोरी को आप माइक्रोएसडी कार्ज के जरिए 128GB तक बढ़ा सकते हैं। फोन में माइक्रो यूएसबी और 3.5 एमएम का ऑडियो जैक दिया गया है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 3,000 एमएएच की बैटरी दी गई है।

यह भी पढ़ें:

अभी तक नहीं बनवाया है Voter Id कार्ड तो इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई

Samsung से Oppo तक ये हैं ट्रिपल रियर कैमरा वाले स्मार्टफोन्स, कीमत 14,990 रु से शुरू

Android Q को अपने स्मार्टफोन में करें इंस्टॉल, फॉलो करें ये आसान स्टेप्स

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।