Xiaomi Redmi 8 लॉन्च से पहले Google Play Console पर हुआ लिस्ट, जानें फीचर्स
Xiaomi Redmi 8A के बाद अब जल्द ही नया बजट रेंज स्मार्टफोन Redmi 8 भी बाजार में दस्तक दे सकता है जिसमें ड्यूल कैमरा और एचडी+ डिस्प्ले होगा...
नई दिल्ली, टेक डेस्क। Xiaomi Redmi 8A के लॉन्च के बाद से चर्चा है कि कंपनी अपनी बजट रेंज सीरीज में एक और नया स्मार्टफोन Redmi 8 लॉन्च करने की योजना बना रही है। हालांकि अभी आधिकारिक तौर पर इसके लॉन्च व फीचर्स के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। पिछले दिनों कंपनी के ग्लोबल वाइस प्रेसिडेंट मनु कुमार जैन ने Redmi 8A के दौरान Redmi 8 के बारे में टीज किया है। इस लॉन्च इवेंट में कंपनी का नया फोन मनु कुमार जैन के हाथों में देखा गया। जिसमें फोन के बैक पैनल में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप देखा जा सकता है।
लेकिन कंपनी ने आधिकारिक तौर पर Redmi 8 के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। वहीं अब यह फोन Google Play Console पर लिस्ट हुआ है जहां इसके लगभग सभी फीचर्स दिए गए हैं और उम्मीद की जा रही है कि ये फोन अब जल्द ही लॉन्च हो सकता है।
Google Play Console पर हुई लिस्टिंग के अनुसार Redmi 8 स्मार्टफोन में एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है। जिसका स्क्रीन रेजोल्यूशन 720 x 1520 पिक्सल है और इसमें 320 ppi pixel density है। वहीं बजट रेंज के तहत दस्तक देने वाला ये फोन Snapdragon 439 मोबाइल प्लेटफॉर्म पर पेश होगा। Android 9 Pie आधारित इस फोन में 3GB रैम दी गई है।
पिछले दिनों यह फोन TENAA पर लिस्ट हुआ था जिसके अनुसार इसमें 6.21 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। जिसमें वॉटरड्रॉप नॉच मौजूद हैं वहीं फोन में ड्यूल कैमरा सेटअप है। जिसमें 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस और 2 मेगापिक्सक का सेकेंडरी डेप्थ लेंस दिया गया है। मेन कैमरे में Sony IMX363 का उपयोग किया गया है। जबकि सेल्फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।
इसके अलावा Redmi 8 में पावर बैकअप के लिए 5,000एमएएच की बैटरी उपलब्ध हो सकती है। Redmi 8A की तरह ही Redmi 8 में भी कनेक्टिविटी फीचर्स के तौर पर यूएबसी सी पोर्ट दिया जाएगा। वहीं फोन में सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर होगा।