Xiaomi Redmi 7A, Redmi 7 और Redmi Y3 जल्द हो सकते हैं भारत में लॉन्च, पढ़ें फीचर डिटेल्स
रिपोर्ट में कहा गया है कि Xiaomi सबसे पहले Redmi 7 लॉन्च करेगी उसके बाद Redmi Y3 को लॉन्च किया जाएगा
नई दिल्ली (टेक डेस्क)। चीन की कंपनी Xiaomi ने हाल ही में भारत में Redmi Note 7, Redmi Note 7 Pro और Redmi Go लॉन्च किए हैं। इसे लॉन्च हुए कुछ दिन ही हुए कि एक नई रिपोर्ट सामने आ रही है जिसमें कहा गया है कि तीन और स्मार्टफोन्स कंपनी इस वर्ष लॉन्च कर सकती है। इसके तहत Redmi 7, Redmi 7A और Redmi Y3 को पेश किया जा सकता है। इसकी जानकारी एक टिप्सटर ने दी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि Xiaomi सबसे पहले Redmi 7 लॉन्च करेगी उसके बाद Redmi Y3 को लॉन्च किया जाएगा। वहीं, Redmi 7A को कब लॉन्च किया जाएगा इसकी जानकारी नहीं दी गई है। इसका मॉडल नंबर C3F है।
टिप्सटर ईशान अग्रवाल ने ट्वीट कर कहगा है कि भारत में जल्द ही Redmi 7 लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ ही Redmi Y3 को पेश किया जा सकता है। इन्हें अगले महीने लॉन्च किए जाने की संभावना है। इसके अलावा C3F नाम के मॉडल नंबर वाले फोन पर भी काम कर रही है जिसका नाम Redmi 7A होगा। आपको बता दें कि Redmi 7 को पहले ही चीन में लॉन्च किया जा चुका है।
As you all would expect, Xiaomi is soon launching the Redmi 7 in India. It will also be launching the Redmi Y3 after that, probably next month or so. And that's not all, I believe they are preparing another budget smartphone with model code C3F which is probably Redmi 7A. #Redmi pic.twitter.com/XgWLkMkAr9 — Ishan Agarwal (@ishanagarwal24) April 4, 2019
Redmi 7 की कीमत और फीचर्स:
Redmi 7 के 2 जीबी रैम वेरिएंट को चीन में 699 चीनी युआन यानी करीब 7,100 रुपये है। वहीं, 3 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 799 चीनी युआन यानी करीब 8,200 रुपये है। 4 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 999 चीनी युआन यानी करीब 10,200 रुपये है।
इसमें 6.26 इंच के एचडी प्लस वाटरड्रॉप नॉच वाला डिस्प्ले दिया गया है। इसका पिक्सल रेजोल्यूशन 720x1520 है। इसका आस्पेक्ट रेश्यो 19:9 है। स्क्रीन के प्रोटेक्शन के लिए इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 मौजूद है। यह फोन 1.8 गीगाहर्ट्ज ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर और 2/3/4 जीबी रैम से लैस है। इसमें 16/32/64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज उपलब्ध है। इसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। यह फोन एंड्रॉइड 9 पाई MIUI 10 पर काम करता है।
Redmi 7 में ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है। इसका प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल और सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का है। सेल्फी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन के सेल्फी कैमरे में AI ब्यूटी मोड, सेल्फी टाइमर और फेस अनलॉक जैसे फीचर्स भी दिए गए है। फोन के बैक में फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 4000 एमएएच की बैटरी दी गई है।
यह भी पढ़ें:
Nokia 8.1 Plus के लॉन्च होने से पहले लीक हुई डिटेल्स, जानें क्या हो सकता है खास
iPhone XR को ₹ 53,900 में खरीदने का मौका, पढ़ें कैसे उठाएं ऑफर का लाभ
Redmi फ्लैगशिप सेगमेंट में रखेगी कदम, स्नैपड्रैगन 855 के साथ Pro 2 होगा लॉन्च!