विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 13, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Xiaomi Redmi 7 की फ्लैश सेल थोड़ी देर में होगी शुरू, जानें कीमत और ऑफर्स

By Shilpa Srivastava Edited By:
Published: Mon, 13 May 2019 09:57 AM (IST)Updated: Mon, 13 May 2019 11:48 AM (IST)

Redmi 7 को Amazon के अलावा कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट Mi.com और Mi Home Store से खरीदा जा सकेगा। अगर आप Redmi 7 को खरीदना चाहते हैं तो यह मौका अच्छा है

Xiaomi Redmi 7 की फ्लैश सेल थोड़ी देर में होगी शुरू, जानें कीमत और ऑफर्स
Xiaomi Redmi 7 की फ्लैश सेल थोड़ी देर में होगी शुरू, जानें कीमत और ऑफर्स

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi ने कुछ ही समय पहले अपना Redmi 7 हैंडसेट भारतीय मार्कट में लॉन्च किया था। इस फोन को यूजर्स द्वारा बेहद पसंद किया जा रहा है। इस फोन को फिलहाल फ्लैश सेल के जरिए ही खरीदने के लिए उपलब्ध कराया गया है। अब Redmi 7 की अगली फ्लैश सेल आज यानी 13 मई को है। यह सेल ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर दोपहर 12 बजे से आयोजित की जाएगी। Amazon के अलावा कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट Mi.com और Mi Home Store से खरीदा जा सकेगा। अगर आप Redmi 7 को खरीदना चाहते हैं तो यह मौका अच्छा है।

Redmi 7 की कीमत: इस फोन को 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के साथ 7,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं, इसके 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 8,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसे एक्लिप्स ब्लैक, कॉमेट ब्लू और लूनर रेड कलर में खरीदा जा सकेगा। ऑफर्स की बात करें तो Reliance Jio यूजर्स को 2,400 रुपये का कैशबैक समेत 4 साल तक डबल डाटा ऑफर भी दिया जाएगा। हम आपको सलाह देते हैं कि फ्लैश सेल में फोन खरीदने से पहले अपने कार्ड की डिटेल सेव कर लें जिससे बिना देरी के पेमेंट हो पाए।

Redmi 7 को खरीदने का यह अच्छा मौका है। इस फोन को यूजर्स के बजट के मुताबिक बनाया गया है। कीमत कम होने से इसके फीचर्स पर कोई असर नहीं पड़ा है। फीचर्स के मुताबिक भी यह फोन काफी दमदार है। इसे खरीदने के लिए क्लिक करें यहां

Redmi 7 के फीचर्स: इसमें 6.26 इंच का HD+ LCD IPS डिस्प्ले दिया गया है। इस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन दी गई है। यह फोन स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर से लैस है। फोन को पावर देने के लिए फोन में 4000 एमएएच की बैटरी दी गई है। इसकी बैटरी 17 दिन का स्टैंड-बाय और 2 दिन की बैटरी लाइफ देने में सक्षम है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा मौजूद है। वहीं, फोन में 8 मेगापिक्सल का AI सेल्फी कैमरा भी मौजूद है। इसमें AI फेस अनलॉक दिया गया है। साथ ही फुल HD रिकॉर्डिंग 60fps पर की जा सकेगी।

Redmi 7 की एसेसरीज खरीदने के लिए भी आप Amazon पर जा सकते हैं। इन्हें खरीदने के लिए क्लिक करें यहां

यह भी पढ़ें:

PUBG Mobile Season 7 की जानकारी हुई लीक, Royale Pass समेत मिलेंगे कई आइटम्स

Reliance Jio यूजर्स को प्राइम मेंबरशिप नहीं कराना होगा रिन्यू

OPPO F11 Rs 17,990 की कीमत में 15 मई से सेल के लिए होगा उपलब्ध

 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।