विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 26, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शाओमी Redmi 6A और Poco F1 की फ्लैश सेल 12 बजे होगी शुरू, जानें कीमत और ऑफर्स

By Shilpa Srivastava Edited By:
Published: Wed, 26 Sep 2018 11:02 AM (IST)Updated: Wed, 26 Sep 2018 11:30 AM (IST)

इन फोन्स की लिमिटेड यूनिट्स की उपलब्ध होंगी। ऐसे में यूजर्स को सेल से कुछ मिनटों पर ही वेबसाइट पर लॉगइन करना होगा। जिससे वो जल्दी फोन को खरीद सकें

शाओमी Redmi 6A और Poco F1 की फ्लैश सेल 12 बजे होगी शुरू, जानें कीमत और ऑफर्स
शाओमी Redmi 6A और Poco F1 की फ्लैश सेल 12 बजे होगी शुरू, जानें कीमत और ऑफर्स

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी के लेटेस्ट हैंडसेट Poco F1 की पहली फ्लैश सेल आज दोपहर 12 बजे ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर आयोजित की जाएगी। इसके अलावा शाओमी के ही Redmi 6A की फ्लैश सेल अमेजन इंडिया और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट Mi.com पर होगी। इन फोन्स की लिमिटेड यूनिट्स की उपलब्ध होंगी। ऐसे में यूजर्स को सेल से कुछ मिनटों पर ही वेबसाइट पर लॉगइन करना होगा। जिससे वो जल्दी फोन को खरीद सकें।

Poco F1 की कीमत और ऑफर्स:

इस फोन के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपये है। इस फोन को खरीदने पर जियो यूजर्स को 2400 रुपये का कैशबैक दिया जाएगा। यह कैशबैक उन्हें 100 रुपये प्रति के 24 वाउचर्स के तौर पर मिलेगा। इसके अलावा MakeMyTrip से फ्लाइट और होटल बुक करने पर यूजर्स को 5,600 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट मिलेगा। यही नहीं, यूजर्स को हंगामा म्यूजिक का 3 महीने का फ्री सब्सक्रिप्शन भी दिया जाएगा।

PocoF1 के फीचर्स:

Poco F1 में 10nm क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर दिया गया है। इसके प्रोसेसर की स्पीड 2.8 गीगा हर्टज है। प्रोसेसर के साथ वाटर कूलिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है जो फोन के प्रोसेसर को ठंडा रखता है। फोन गर्म होने की वजह से उसके परफार्मेंस पर असर पड़ता है। फोन में एड्रिनो 630 लेटेस्ट जीपीयू दिया गया है। फोन में 4G+ नेटवर्क का सपोर्ट दिया गया है। फोन में पावरफुस 4,000 एमएच की बैटरी दी गई है। कंपनी के दावे के मुताबिक, फोन की बैटरी लाइफ बढ़िया है। आप 6 घंटे तक लगातार गेम खेल सकते हैं। इसके अलावा 30 घंटे 45 मिनट का कॉलिंग टाइम है।

Redmi 6A कीमत और ऑफर्स:

इस फोन के 2 जीबी रैम और 16 जीबी इंटरनल स्टोरेज की कीमत 5,999 रुपये है। वहीं, 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 6,999 रुपये है। इस फोन को खरीदने पर जियो यूजर्स को 2200 रुपये का कैशबैक और 100 जीबी अतिरिक्त 4जी डाटा मिलेगा।

Redmi 6A का डिजाइन-डिस्प्ले:

इसमें ब्रश मैटालिक फिनिश के और Arc डिजाइन के साथ बनाया गया है। इसे ब्लैक, गोल्ड, रोज गोल्ड और ब्लू कलर वेरिएंट में पेश किया गया है। इसमें 5.45 इंच का एचडी प्लस फुल स्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है। इसका आस्पेक्ट रेश्यो 18:9 है। इसका स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 80.5 फीसद है।

इस खबर की ज्यादा जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

https://www.jagran.com/technology/tech-news-xiaomi-redmi-6-series-india-launch-know-price-and-specification-18391508.html

यह भी पढ़ें:

गूगल के नए फोन्स का इंतजार कर रहे यूजर्स के लिए खुशखबरी, लीक हुईं Pixel 3 और Pixel 3 XL की जानकारी

Nokia 5.1 Plus के साथ Airtel यूजर्स को मिलेगा कैशबैक और 240GB डाटा, जानें कैसे उठाएं लाभ

फेक न्यूज को लेकर फेसबुक सख्त, भारत में अजीत मोहन को बनाया मैनेजिंग डायरेक्टर

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।