विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 25, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फेक न्यूज को लेकर फेसबुक सख्त, भारत में अजीत मोहन को बनाया मैनेजिंग डायरेक्टर

By Shilpa Srivastava Edited By:
Published: Tue, 25 Sep 2018 04:55 PM (IST)Updated: Wed, 26 Sep 2018 07:32 AM (IST)

अजीत मोहन अगले साल से फेसबुक के मैनेजिंग डायरेक्टर और वाइस-प्रेसिडेंट के तौर पर कार्यभार संभालेंगे

फेक न्यूज को लेकर फेसबुक सख्त, भारत में अजीत मोहन को बनाया मैनेजिंग डायरेक्टर
फेक न्यूज को लेकर फेसबुक सख्त, भारत में अजीत मोहन को बनाया मैनेजिंग डायरेक्टर

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। वॉट्सऐप के बाद अब टेक दिग्गज फेसबुक ने भारत के लिए एक नया मैनेजिंग डायरेक्टर और वाइस-प्रेसिडेंट नियुक्त किया है। इस पद पर अजीत मोहन को नियुक्त किया गया है। फिलहाल अजीत मोहन ऑनलाइन वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म हॉटस्टार के CEO के तौर पर काम कर रहे हैं। अजीत मोहन अगले साल से फेसबुक के मैनेजिंग डायरेक्टर और वाइस-प्रेसिडेंट के तौर पर कार्यभार संभालेंगे।

फेसबुक के लिए काम करना विशिष्ट अवसर: अजीत मोहन

अजीत मोहन फेसबुक की भारत में निवेश और रणनीति को बेहतर करने पर काम करेंगे। अजीत मोहन ने कहा कि फेसबुक ने पूरी दुनिया के लोगों को एक-साथ जोड़ा है और ऐसी कंपनी के एंजेंडा को आकार देना उनके लिए एक विशिष्ट अवसर है। वहीं, फेसबुक के उपाध्यक्ष (व्यापार और विपणन भागीदारी) डेविड फिशर ने कहा कि अजीत को काफी अनुभव है और उनके इसी अनुभव से हमें भारत के अलग-अलग समुदायों, संगठनों, कारोबार और नीति निर्माताओं पर सकारात्मक प्रभाव डालने में मदद मिलेगी।

एक साल से खाली था पद:

आपको बता दें कि फेसबुक के मैनेजिंग डायरेक्टर और वाइस-प्रेसिडेंट का पद पिछले एक साल का खाली था। इससे पहले इस पद पर उमंग बेदी नियुक्त थे। अब वह स्थानीय भाषा के समाचार और मनोरंजन एग्रीगेटर डेलीहंट के अध्यक्ष हैं।

फर्जी खबर पर फेसबुक का शिकंजा:

फेसबुक ने फर्जी खबरों को हटाने के लिए एक नई पॉलिसी लागू की थी। फेसबुक ने कहा था कि वो अपने प्लेटफॉर्म से फर्जी खबरों को हटाने पर काम करेगा। इसी क्रम में कंपनी ने अजीत मोहन को मैनेजिंग डायरेक्टर और वाइस-प्रेसिडेंट के पद पर नियुक्त किया है।

यह भी पढ़ें:

Instagram के को-फाउंडर्स ने दिया इस्तीफा, नौकरी छोड़ने की बताई ये वजह

सैमसंग का पहला ट्रिपल कैमरा से लैस स्मार्टफोन Galaxy A7 2018 भारत में लॉन्च, जानें कीमत

पेटीएम पर ट्रांजैक्शन हो जाएगी और आसान, चेहरा दिखाकर कर पाएंगे पेमेंट और एप अनलॉक

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।