Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Xiaomi के नए फोल्डेबल फोन का डिजाइन आया सामने, 4.01-इंच की होगी कवर स्क्रीन; 26 जून को होगा लॉन्च

    Xiaomi Mix Flip 2 इस हफ्ते लॉन्च होगा। इसमें 4.01-इंच कवर स्क्रीन, 6.86-इंच मेन डिस्प्ले, Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर और 5165mAh बैटरी मिलेगी। इसमें नया हिंज  मिलेगा। इसे लेकर दावा किया गया है कि ये 2,00,000 से ज्यादा फोल्ड्स झेल सकता है। Xiaomi का दावा है कि कवर स्क्रीन पर 500 से ज्यादा ऐप्स काम करेंगे।

    By Saket Singh Edited By: Saket Singh Updated: Tue, 24 Jun 2025 09:02 PM (IST)
    Hero Image

    Xiaomi Mix Flip 2 का डिजाइन आया सामने। 

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Xiaomi Mix Flip 2 इस हफ्ते के अंत में पिछले साल के Xiaomi Mix Flip के फॉलो-अप के तौर पर लॉन्च होने के लिए तैयार है। ऑफिशियल लॉन्च से पहले Xiaomi ने सोशल मीडिया पर नए टीजर पोस्ट किए हैं, जिसमें अपकमिंग क्लैमशेल फोल्डेबल का डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स दिखाए गए हैं। Xiaomi Mix Flip 2 में 4.01-इंच कवर स्क्रीन और 6.86-इंच इनर डिस्प्ले दिए जाने की पुष्टि हुई है। फोन Snapdragon 8 Elite चिपसेट से लैस होगा और इसमें 5165mAh की बैटरी होगी। Mix Flip 2 को Geekbench बेंचमार्किंग साइट पर भी देखा गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Xiaomi के लेटेस्ट Weibo टीजर्स से पुष्टि हुई है कि Mix Flip 2 कम से कम चार कलर ऑप्शन्स- ब्लैक, गोल्ड, ग्रीन और पर्पल में आएगा। इन शेड्स के मार्केटिंग नेम्स अभी सामने नहीं आए हैं। फोन का डिजाइन लैंग्वेज अपने पिछले मॉडल जैसा है। जारी टीजर के मुताबिक इसमें 3200 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ 4.01-इंच कवर डिस्प्ले मिलेगा। Xiaomi का दावा है कि कवर स्क्रीन पर 500 से ज्यादा ऐप्स काम करेंगे। इसमें 6.86-इंच मेन डिस्प्ले भी होगा।

    Mix Flip 2

    Xiaomi Mix Flip 2 में Snapdragon 8 Elite चिपसेट होगा। इसमें 5165mAh की बैटरी होगी, जो 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करेगी, जो Mix Flip की 4780mAh बैटरी से अपग्रेड है। फोल्डेबल में मेटल मिडफ्रेम दिए जाने की पुष्टि हुई है।

    Xiaomi Mix Flip 2 में नया हिंज होगा, जिसके बारे में दावा है कि ये 2,00,000 से ज्यादा फोल्ड्स झेल सकता है। ये फोल्डेड स्टेट में 7.57mm थिकनेस वाला होगा और इसका वजन 199 ग्राम होगा। फोटोग्राफी के लिए, फोन में Leica-ब्रांडेड डुअल रियर कैमरा यूनिट होगी।

    Xiaomi Mix Flip 2 पर हुआ लिस्ट

    Xiaomi Mix Flip 2 को Geekbench पर मॉडल नंबर 2505APX7BC के साथ लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग के मुताबिक, फोन Android 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है और इसमें 10.86GB RAM है। ऐसा लगता है कि इसने सिंगल-कोर टेस्ट में 3099 पॉइंट्स और मल्टी-कोर टेस्टिंग में 9583 पॉइंट्स स्कोर किए हैं।

    Xiaomi Mix Flip 2 Snapdragon 8 Elite चिपसेट के साथ लिस्टेड है। ऑक्टा-कोर प्रोसेसर में छह कोर 3.53GHz पर कैप्ड हैं और दो CPU कोर 4.32GHz पर कैप्ड हैं। Xiaomi 26 जून को चीन में Mix Flip 2 लॉन्च करेगा। Redmi K80 Ultra, Xiaomi Pad 7S Pro, Redmi K Pad और Xiaomi YU7 भी उसी लॉन्च इवेंट में अनाउंस होंगे।

    यह भी पढ़ें: 7550mAh की बड़ी बैटरी के साथ भारत में लॉन्च हुआ ये नया फोन, 1 जुलाई से होगी सेल; जानें कीमत