विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 11, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Xiaomi Mi MIX 3 5G फीचर के साथ होगा लॉन्च, जानें क्या हो सकते हैं खास फीचर

By Harshit HarshEdited By:
Published: Tue, 11 Dec 2018 09:49 AM (IST)Updated: Tue, 11 Dec 2018 01:12 PM (IST)

कंपनी ने चीन में आयोजिक एक ग्लोबल पार्टनर कांफ्रेंस में Mi MIX 3 को शोकेस किया

Xiaomi Mi MIX 3 5G फीचर के साथ होगा लॉन्च, जानें क्या हो सकते हैं खास फीचर
Xiaomi Mi MIX 3 5G फीचर के साथ होगा लॉन्च, जानें क्या हो सकते हैं खास फीचर

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। चीनी स्मार्टफोन कंपनी Xiaomi अगले साल अपना पहला 5G स्मार्टफोन Mi MIX 3 लॉन्च कर सकती है। कंपनी ने चीन में आयोजिक एक ग्लोबल पार्टनर कांफ्रेंस में Mi MIX 3 को शोकेस किया। इस स्मार्टफोन को अगले साल की तीसरी तिमाही में ग्लोबली लॉन्च किया जाएगा। Xiaomi के आधिकारिक बयान के मुताबिक चीन में इस फोन को 2019 की पहली तिमाही में लॉन्च किया जाएगा। वहीं, इस फोन को यूरोप में पहली छमाही में लॉन्च किया जाएगा।

व्यावसायिक तौर पर चीन में 5G सेवा 2019 की पहली छमाही से शुरू हो जाएगी। Xiaomi के Mi 9 सीरीज वाले स्मार्टफोन जो अगले साल लॉन्च होने जा रहे हैं उसमें 5G सपोर्ट दिया जाएगा। आपको बता दें कि पिछले ही सप्ताह Qualcomm ने अपने Snapdragon समिट में 5G रेडी प्रोसेसर Snapdragon 855 को पेश किया है। इसके बाद OnePlus के सीईओ पेटे लाउ ने वनप्लस के अगले स्मार्टफोन में इस प्रोसेसर का इस्तेमाल करने की घोषणा की थी। वनप्लस के अलावा शाओमी दूसरी चीनी स्मार्टफोन कंपनी है जो इस प्रोसेसर के साथ अपना स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। चीनी स्मार्टफोन कंपनी शाओमी 5G नेटवर्क के विस्तार और रिसर्च पर 2016 से ही काम कर रही है। इस साल जुलाई में शाओमी ने चीन में 5G नेटवर्क के विस्तार लिए एक एग्रीमेंट भी किया है।

Snapdragon 855 चिपसेट प्रोसेसर की बात करें तो Qualcomm का यह लेटेस्ट प्रोसेसर नए चिप आर्किटेक्चर पर काम करता है जो 7nm प्रोसेस तकनीक पर बना है। Apple और हुआवे इस 7nm प्रोसेस तकनीक पर आधारित स्मार्टफोन बनाते हैं। Snapdragon 855 ऑरिजिनल इक्यूपमेंट मैन्युफैक्चर्स (OEM) के लिए 5G के दौर में एंट्री करने के लिए एक ओपन प्लेटफॉर्म हो सकता है। Snapdragon 855 मल्टी गीगाबिट 4G कनेक्टिविटी वाले बिल्ट-इन Snapdragon X24 LTE मोडम से बना है और Snapdragon X50 इसके प्लेटफार्म को 5G प्लेटफार्म के लिए इनेबल कर देता है जो दोनों Sub-6 GHz और mmWave फ्रीक्वेंसी बैंड को सपोर्ट करता है।

यह भी पढ़ें:

Nokia 8.1 Review: 2019 के लिए बना यह स्मार्टफोन है पावर पैक्ड

Amazon से इस व्यक्ति ने खरीदा OnePlus 6T, मिल गए 600 और गिफ्ट्स

Samsung Galaxy A8s हुआ लॉन्च, Infinity-O डिस्प्ले समेत तीन रियर कैमरा है खासियत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।