Move to Jagran APP

Xiaomi Mi CC9 सीरीज आज स्मार्टफोन मार्केट में होगी लॉन्च, यहां देखें Live Stream

इस सीरीज के तहत Mi CC 9 Mi CC 9e और Mi CC 9 Meitu Custom Edition पेश किए जाने की उम्मीद है

By Shilpa Srivastava Edited By: Published: Tue, 02 Jul 2019 09:33 AM (IST)Updated: Tue, 02 Jul 2019 09:33 AM (IST)
Xiaomi Mi CC9 सीरीज आज स्मार्टफोन मार्केट में होगी लॉन्च, यहां देखें Live Stream
Xiaomi Mi CC9 सीरीज आज स्मार्टफोन मार्केट में होगी लॉन्च, यहां देखें Live Stream

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Xiaomi आज चीन में अपना यूथ-सेंट्रिक Mi CC 9 सीरीज आज लॉन्च की जाएगी। इस सीरीज के तहत Mi CC 9, Mi CC 9e और Mi CC 9 Meitu Custom Edition पेश किए जाने की उम्मीद है। Xiaomi ने पहले ही Mi CC 9 के ग्रेडिएंट डिजाइन का पहला लुक जारी कर दिया था। खबरों के मुताबिक, इन फोन्स को ट्रिपल रियर कैमरा के साथ पेश किए जाने की उम्मीद है। इन स्मार्टफोन्स से संबंधित कीमत और फीचर्स और लाइव स्ट्रीम कहां देखी जाए इसकी जानकारी हम आपको इस पोस्ट में दे रहे हैं।

prime article banner

Xiaomi Mi CC9 सीरीज लॉन्च टाइम और Live Stream: यह इवेंट भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे शुरू होगा। इसे Xiaomi के Weibo चैनल और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर देखा जा सकेगा।

Xiaomi Mi CC 9 सीरीज की संभावित कीमत: Mi CC 9 के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,599 चीनी युआन यानी करीब 26,200 रुपये हो सकती है। 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,799 चीनी युआन यानी करीब 28,200 रुपये हो सकती है। 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3,099 चीनी युआन यानी करीब 31,300 रुपये हो सकती है।

Redmi 6 सीरीज को भी Amazon से खरीदा जा सकता है। ये फोन्स यूजर्स के बीच काफी लोकप्रिय हुए हैं।Redmi 6 Pro को खरीदने के लिए क्लिक करें यहांRedmi 6 को खरीदने के लिए क्लिक करें यहां 

Mi CC 9e के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,599 चीनी युआन यानी करीब 16,100 रुपये हो सकती है। 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,899 चीनी युआन यानी करीब 19,200 रुपये हो सकती है। 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,199 चीनी युआन यानी करीब 22,200 रुपये हो सकती है। वहीं, Mi CC 9 Meitu Custom Edition की कीमत की जानकारी फिलहाल नहीं मिल पाई है।

Xiaomi Mi CC 9 के संभावित फीचर्स: इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 32 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर होने की उम्मीद है। साथ ही फोन मे 8 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज दी जा सकती है। इसके अलावा TENAA लिस्टिंग से पता चला था कि फोन में 6.39 इंच का एमोलेड डिस्प्ले दिया जाएगा जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 1080x2340 है। यह फोन 2.2 गीगाहर्ट्ज ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस होगा। साथ ही इसमें 3940 एमएएच की बैटरी भी दी जाएगी। फोन में 27W फास्ट चार्जिंग की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

Redmi 7 को यूजर्स के बजट के मुताबिक बनाया गया है। कीमत कम होने से इसके फीचर्स पर कोई असर नहीं पड़ा है। फीचर्स के मुताबिक भी यह फोन काफी दमदार है। इसे खरीदने के लिए क्लिक करें यहां

Xiaomi Mi CC 9e के संभावित फीचर्स: इस फोन का डिजाइन Mi CC 9 जैसा ही होगा। फोन का रियर पैनल ग्रेडिएंट डिजाइन और वॉटरड्रॉप नॉच के साथ पेश किया जा सकात है। TENAA लिस्टिंग के मुताबिक, फोन में 6.08 इंच का डिस्प्ले और ट्रिपल रियर कैमरा मौजूद होगा। साथ ही इसमें स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर और 3940 एमएएच बैटरी दी जा सकती है जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

Xiaomi Mi CC9 Meitu Custom Edition के संभावित फीचर्स: The Mi CC 9 Meitu Custom Edition में 6.39 इंच का डिस्प्ले दिया जा सकता है जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 1080x2340 है। इसमें 8 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज दी जा सकती है।

यह भी पढ़ें:

Galaxy M40 से Poco F1 तक ये हो सकते हैं ₹25,000 से कम में Best Buy स्मार्टफोन्स

Samsung Galaxy M10 की कीमत में लिमिटेड समय के लिए हुई भारी कटौती

Flipkart Flipstart Days सेल: टीवी, फ्रीज, लैपटॉप आदि पर मिल रही ये Best Deals 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.