यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 05, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Xiaomi Black Shark 2 गेमिंग स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर के साथ जल्द होगा लॉन्च
गीकबेंच पर Black Shark Skywalker मॉडल नंबर के साथ एक फोन को लिस्ट भी किया गया था। यहां इसके कुछ स्पेसिफिकेशन्स भी बताए गए थे

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi के Black Shark गेमिंग स्मार्टफोन के अपग्रेड को जल्द ही लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। इसका नाम Xiaomi Black Shark 2 होने की संभावना है। इस बात की जानकारी चीनी वेबसाइट Weibo पर शाओमी के प्रोडक्ट डायरेक्टर वैंग टैंग थॉमस ने पोस्ट कर दी है। इस पोस्ट में इस फोन को दिखाया गया है। साथ ही थॉमस ने Black Shark स्मार्टफोन को लेकर अपने उत्साह को दिखाया। गीकबेंच पर Black Shark Skywalker मॉडल नंबर के साथ एक फोन को लिस्ट भी किया गया था। यहां इसके कुछ स्पेसिफिकेशन्स भी बताए गए थे।
Xiaomi Black Shark 2 के संभावित फीचर्स:
यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर और 8 जीबी रैम से लैस हो सकता है। इस फोन की टेस्टिंग भी चल रही है। साथ ही इसमें एंड्रॉइड 9 पाई सॉफ्टवेयर दिया जा सकता है। टेस्टिंग के दौरान इसे सिंगल कोर में 3,494 और मल्टी-कोर में 11,149 का स्कोर मिला है। खबरों के मातबिक, इस फोन को मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2019 के आसपास पेश किए जाने की उम्मीद है। क्योंकि इसी समय ज्यादातर स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर वाले फोन लॉन्च किए जाएंगे।
इससे पहले Black Shark Helo को अक्टूबर में लॉन्च किया गया था।
Xiaomi Black Shark Helo की कीमत:
इसके 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3199 चीनी युआन यानी करीब 34,100 रुपये है। वहीं, इसके 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3499 चीनी युआन यानी करीब 37,000 रुपये है। इसके प्रीमियम यानी 10 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 4199 चीनी युआन यानी करीब 44,500 रुपये है। यह फोन ब्लैक कलर वेरिएंट में ही उपलब्ध कराया जाएगा।
Xiaomi Black Shark Helo की खासियत:
इस फोन में नई लिक्विड कूलिंग टेक्नोलॉजी दी गई है जो फोन को ओवरहीट होने से बचाता है। साथ ही इसमें बेहतर कनेक्टिविटी के लिए X+1 एंटीना भी दिया गया है। फोन में ब्लैक शार्क बायप्लेन हैंडल कंट्रोलर डॉक भी मौजूद है जो जॉयस्टिक और अन्य बटन के साथ आता है। इसे हैंडसेट से कनेक्ट किया जा सकता है। 6 और 8 जीबी रैम वाले फोन में बायप्लेन हैंडल बायीं तरफ दिया गया है। वहीं, 10 जीबी रैम वेरिएंट में बायप्लेन हैंडल दोनों तरफ मौजूद है।