Xiaomi के दो नए 5G फोन कल होंगे लॉन्च: स्नैपड्रैगन प्रोसेसर, 200MP कैमरा और पीछे भी एक डिस्प्ले
Xiaomi 18 Pro और Pro Max स्मार्टफोन 17 नवंबर 2026 को पेरिस में ग्लोबल लॉन्च होंगे, जिनमें 200MP कैमरा और ...और पढ़ें

Xiaomi के दो नए 5G फोन कल होंगे लॉन्च: स्नैपड्रैगन प्रोसेसर, 200MP कैमरा और पीछे भी एक डिस्प्ले

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Xiaomi अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max को कल यानी 17 नवंबर 2026 को ग्लोबल मार्केट में पेश करने वाली है। कंपनी पेरिस में एक लॉन्च इवेंट आयोजित करने वाली है, जो स्थानीय समयानुसार दोपहर 2 बजे यानी भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे शुरू होगा।
इस इवेंट के दौरान ही दोनों स्मार्टफोन चीन में लॉन्च होंगे। बता दें कि कंपनी करीब दो महीने बाद इन्हें अब ग्लोबल मार्केट में पेश करेगी। कंपनी इन फोन को Velvet Red, Cosmic Blue और White कलर ऑप्शन में पेश करने जा रही है। Xiaomi 18 Pro सीरीज की सबसे बड़ी खासियत इस फोन पीछे मिलने वाली रियर डिस्प्ले है। फोन के पिछले हिस्से में कैमरा मॉड्यूल के साथ एक एक्स्ट्रा स्क्रीन दी गई है।
Xiaomi 18 Pro और Pro Max के संभावित स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Xiaomi 18 Pro में 6.4 इंच की AMOLED डिस्प्ले और Pro Max मॉडल में 6.9 इंच की डिस्प्ले मिल सकती है।दोनों स्मार्टफोन के फ्रंट और रियर डिस्प्ले में LTPO OLED पैनल मिलने की बात कही गई है। दोनों डिवाइस में 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिल सकता है। डिस्प्ले में 4,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिल सकती है।
फोन के स्टैंडर्ड मॉडल में पीछे 2.7 इंच और Pro Max में 2.9 इंच की रियर डिस्प्ले मिलेगी। परफॉर्मेंस की बात करें तो Xiaomi 18 Pro में स्नैपड्रैगन 8 Elite Gen 6 प्रोसेसर मिल सकता है। जबकि Xiaomi 18 Pro Max में ज्यादा पावरफुल स्नैपड्रैगन 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट मिल सकता है।
Xiaomi 18 Pro और Pro Max के संभावित कैमरा स्पेक्स
कैमरा की बात करें तो दोनों डिवाइस में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। इसके साथ 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी मिल सकता है। साथ ही फोन में एक 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा भी मिल सकता है। इस कैमरा सेटअप के जरिए यूजर्स को बेहतर फोटोग्राफी और जूमिंग एक्सपीरियंस मिल सकता है।
ग्लोबल मॉडल में छोटी होगी बैटरी?
हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Xiaomi 18 Pro और 18 Pro Max के ग्लोबल वेरिएंट में चीन के मुकाबले थोदी छोटी बैटरी मिल सकती है। Xiaomi 18 Pro में 6,000mAh की बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और Xiaomi 18 Pro Max में 7,050mAh की बैटरी मिल सकती है। जबकि चीन में इस मॉडल में 8,500mAh की बैटरी है। हालांकि ग्लोबल वेरिएंट में बैटरी कम होने के बावजूद इसमें 100W फास्ट चार्जिंग होगी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।