विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

8000 mAh तक बैटरी वाले Oppo के दो नए 5G फोन कल होंगे लॉन्च, 200MP कैमरा और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर

Published: Sun, 15 Nov 2026 08:45 AM (IST)

Oppo 16 नवंबर को चीन में अपनी नई Reno 17 सीरीज लॉन्च कर रहा है, जिसमें Reno 17 और Reno ...और पढ़ें

8000 mAh तक बैटरी वाले Oppo के दो नए 5G फोन कल होंगे लॉन्च, 200MP कैमरा और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर

8000 mAh तक बैटरी वाले Oppo के दो नए 5G फोन कल होंगे लॉन्च, 200MP कैमरा और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर   


timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Oppo कल यानी 16 नवंबर को चीन में अपनी नई Reno 17 सीरीज लॉन्च करने जा रहा है। इस सीरीज के तहत कंपनी दो नए फोन, Oppo Reno 17 और Oppo Reno 17 Pro को लॉन्च करेगी। कंपनी चीन में शाम 7 बजे, जबकि भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे एक इवेंट में इन नए फोन्स को पेश करेगी। दोनों स्मार्टफोन के फिलहाल चीन में प्री-ऑर्डर शुरु हो गए हैं। इस इवेंट में कंपनी Oppo Pad Air 6 टैबलेट और Oppo Watch 5 भी पेश कर सकती है।

लॉन्च से पहले कंपनी ने Reno 17 सीरीज के डिजाइन और कुछ कुछ खास स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा कर दिया है। फोन का कैमरा मॉड्यूल काफी हद तक पिछले मॉडल Oppo Reno 16 जैसा दिखाई दे रहा है। हालांकि इस बार कंपनी Adventure Cat नाम का एक खास कलर वेरिएंट भी पेश करने वाली है। चलिए दोनो डिवाइस के कुछ खास स्पेसिफिकेशन्स जानते हैं...

Oppo Reno 17 और Reno 17 Pro के संभावित स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक Oppo Reno 17 में 6.56 इंच की 1.5K फ्लैट डिस्प्ले देखने को मिल सकती है। फोन में स्नैपड्रैगन 7 Gen 4 प्रोसेसर मिल सकता है। साथ ही फोन में पावर बैकअप के लिए 8,000mAh तक की बड़ी बैटरी मिल सकती है, जो 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट कर सकती है।

दूसरी तरफ सीरीज के प्रो मॉडल Oppo Reno 17 Pro में ज्यादा कॉम्पैक्ट डिजाइन मिल सकता है। फोन में 6.32 इंच की 1.5K फ्लैट डिस्प्ले मिल सकती है। जबकि परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 8550 Super चिपसेट मिल सकता है। साथ ही फोन में 7,200mAh की बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।

Oppo Reno 17 और Reno 17 Pro के संभावित कैमरा स्पेक्स

फोटोग्राफी के लिए Oppo Reno 17 और Reno 17 Pro दोनों फोन्स में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। इसके साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है। जबकि सीरीज के Reno 17 Pro में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।

दोनों स्मार्टफोन में मेटल फ्रेम और ऑप्टिकल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिल सकता है। फोन में 12GB तक रैम और 512GB तक स्टोरेज मिल सकती है। जबकि सॉफ्टवेयर की बात करें तो इसमें Android 17 पर बेस्ड ColorOS 17 मिल सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार स्टैंडर्ड Oppo Reno 17 को भारत में 2027 की शुरुआत में पेश किया जा सकता है। जबकि इसके साथ एक Reno 17c भी आ सकता है।

यह भी पढ़ें- 8000 mAh तक बैटरी वाले Vivo के तीन नए 5G फोन 26 नवंबर को आएंगे, MediaTek प्रोसेसर और 200MP कैमरा भी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।