विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

200MP कैमरा वाले Xiaomi के दो नए 5G फोन आज होंगे लॉन्च, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और मिलेगी रियर डिस्प्ले भी

Published: Tue, 17 Nov 2026 10:30 AM (IST)

Xiaomi आज अपनी नई फ्लैगशिप Xiaomi 18 Pro सीरीज को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर रहा है, जिसमें Xiaomi 18 ...और पढ़ें

200MP कैमरा वाले Xiaomi के दो नए 5G फोन आज होंगे लॉन्च, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और मिलेगी रियर डिस्प्ले भी

200MP कैमरा वाले Xiaomi के दो नए 5G फोन आज होंगे लॉन्च, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और मिलेगी रियर डिस्प्ले भी 


timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Xiaomi स्मार्टफोन मार्केट में आज अपनी नई फ्लैगशिप सीरीज Xiaomi 18 Pro सीरीज को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी आज यानी 17 नवंबर 2026 को अपने दो नए फोन, Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max को पेश करने वाली है। इसके लिए पेरिस में एक खास लॉन्च इवेंट आयोजित किया जाएगा।

ये इवेंट भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे शुरू होगा। दोनों स्मार्टफोन को इससे पहले चीन के मार्केट में पेश किया जा चुका है। अब कंपनी की नई फ्लैगशिप सीरीज ग्लोबल मार्केट में आ रही है। नई सीरीज अपने कैमरा सेटअप, दमदार प्रोसेसर और बैक पैनल पर मिलने वाली सेकेंडरी डिस्प्ले को लेकर पहले ही काफी चर्चा में है। कंपनी इन डिवाइस को Velvet Red, Cosmic Blue और White कलर ऑप्शन में पेश करेगी।

Xiaomi 18 Pro सीरीज के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Xiaomi 18 Pro में 6.4 इंच की AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है। जबकि इसके Pro Max मॉडल में 6.9 इंच की बड़ी डिस्प्ले मिल सकती है। दोनों डिवाइस में LTPO OLED पैनल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 4,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिल सकती है। साथ ही इन स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खसियत इनका रियर डिस्प्ले सेटअप होगा।

सीरीज के Xiaomi 18 Pro में 2.7 इंच और Pro Max में 2.9 इंच की सेकेंडरी डिस्प्ले भी मिल सकती है। इसका यूज नोटिफिकेशन देखने और कैमरे से सेल्फी लेने जैसे कामों के लिए किया जा सकेगा। जबकि परफॉर्मेंस के लिए प्रो मॉडल में स्नैपड्रैगन 8 Elite Gen 6 प्रोसेसर और Pro Max मॉडल में स्नैपड्रैगन 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट मिल सकता है।

Xiaomi 18 Pro सीरीज के कैमरा स्पेक्स

कैमरा की बात करें तो दोनों डिवाइस में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। साथ ही इन डिवाइस में 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा भी मिल सकता है। साथ ही Xiaomi 18 Pro में 6,000mAh की बैटरी, 90W फास्ट चार्जिंग और Pro Max मॉडल में 7,050mAh की बैटरी के साथ 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।

यह भी पढ़ें- Jio का 72 दिन वाला प्लान: डेली 2GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ JioHotstar भी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।