विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

8500 mAh तक बैटरी वाले Xiaomi के दो नए 5G फोन, 200MP के दो कैमरे और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर भी

Published: Tue, 10 Nov 2026 08:00 AM (IST)

Xiaomi अपनी नई फ्लैगशिप Xiaomi 18 Pro सीरीज को 17 नवंबर को पेरिस में लॉन्च करेगा। इसमें 200MP के दो ...और पढ़ें

8500 mAh तक बैटरी वाले Xiaomi के दो नए 5G फोन, 200MP के दो कैमरे और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर भी

8500 mAh तक बैटरी वाले Xiaomi के दो नए 5G फोन, 200MP के दो कैमरे और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर भी  


timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Xiaomi जल्द ही अपने दो नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी इन नए डिवाइस को अपनी Xiaomi 18 Pro सीरीज के तहत पेश करेगी। कंपनी इन डिवाइस को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने ऑफिशियल तौर पर इसकी लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है। इस सीरीज को 17 नवंबर को पेरिस, फ्रांस में आयोजित इवेंट में पेश किया जाएगा।

ये इवेंट भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे शुरू होगा। इस नई सीरीज में दो मॉडल Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max स्मार्टफोन शामिल होंगे। दोनों डिवाइस में पीछे की तरफ सेकेंडरी AMOLED डिस्प्ले और Leica ब्रांडिंग वाले 200MP के दो कैमरे देखने को मिलेंगे। चलिए जानते हैं कि इन दोनों डिवाइस में और क्या क्या खास देखने को मिलने वाला है...

Xiaomi 18 Pro सीरीज के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Xiaomi 18 Pro में 6.4 इंच की AMOLED डिस्प्ले देखने को मिलने वाली है, जबकि Pro Max मॉडल में 6.9 इंच की बड़ी डिस्प्ले मिलने वाली है। दोनों डिस्प्ले में 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट और 4,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिल सकती है। इतना ही नहीं फोन के बैक पैनल पर भी सेकेंडरी AMOLED डिस्प्ले मिलेगी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक फोन के स्टैंडर्ड मॉडल में 2.7 इंच और Pro Max में 2.9 इंच की रियर डिस्प्ले मिलेगी। दोनों में Privacy Display फीचर भी देखने को मिलने वाला है, जो साइड एंगल से स्क्रीन की विजिबिलिटी लिमिटेड करने में हेल्प कर सकता है।

Xiaomi 18 Pro सीरीज के कैमरा स्पेक्स

कैमरा की बात करें तो दोनों फोन्स में 200MP का OIS सपोर्ट वाला प्राइमरी कैमरा और 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा देखने को मिल सकता है। साथ ही फोन में 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।

परफॉर्मेंस के लिए स्टैंडर्ड मॉडल Xiaomi 18 Pro में स्नैपड्रैगन 8 Elite Gen 6 और Pro Max में Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर मिल सकता है जो कुछ वक्त पहले ही लॉन्च हुआ है। दोनों डिवाइस में 16GB तक RAM और 1TB तक स्टोरेज के ऑप्शन मिल सकते हैं। फोन्स Android 17 बेस्ड HyperOS 4 पर रन कर सकते हैं।

8500mAh तक की बैटरी

इतना ही नहीं बैटरी के मामले में भी दोनों डिवाइस काफी शानदार होने वाले हैं जहां Xiaomi 18 Pro में 7,000mAh और Pro Max में 8,500mAh तक की बैटरी मिल सकती है। दोनों डिवाइस 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकते हैं। इसके अलावा इन फोन्स में 27W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट भी मिल सकता है।

यह भी पढ़ें- 9000mAh बैटरी वाला OnePlus का नया 5G फोन, 185Hz डिस्प्ले और Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।