7000 mAh बैटरी वाला Xiaomi का नया 5G फोन: 200MP कैमरा, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 100W चार्जिंग भी
Xiaomi जल्द ही अपनी फ्लैगशिप Xiaomi 18 सीरीज का नया फोन लॉन्च कर सकती है, जिसमें 200MP कैमरा और स्नैपड्रैगन ...और पढ़ें

7000 mAh बैटरी वाला Xiaomi का नया 5G फोन: 200MP कैमरा, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 100W चार्जिंग भी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। चीन की स्मार्टफोन मकेर कंपनी Xiaomi जल्द ही अपनी फ्लैगशिप Xiaomi 18 सीरीज का नया फोन लॉन्च करने की तैयरी में है। इस लाइनअप में कंपनी अब जल्द ही Xiaomi 18 को तीसरे मॉडल के तौर पर लॉन्च कर सकती है। हालांकि कंपनी ने अभी तक इस स्मार्टफोन की लॉन्च डेट कन्फर्म नहीं की है, लेकिन लॉन्च से पहले फोन का डिजाइन और फीचर्स सामने आ गए हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक डिवाइस में 200MP का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। साथ ही फोन में स्नैपड्रैगन 8 Elite Gen 6 प्रोसेसर और 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलने की उम्मीद है। फोन मेटल फ्रेम और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा।
कैसे होगा Xiaomi 18 का डिजाइन?
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर टिप्स्टर Debayan Roy (Gadgetsdata) ने Xiaomi 18 की कथित लाइव फोटो शेयर की है। तस्वीर में डिवाइस को व्हाइट कलर और मेटल फ्रेम के साथ दिखाया गया है। फोन के रियर पैनल पर राउंडेड कॉर्नर वाला स्क्वायर शेप कैमरा मॉड्यूल देखने को मिल सकता है, जिसका डिजाइन Xiaomi 17 से मिलता-जुलता हो सकता है। हालांकि इस नए वाले फोन में Xiaomi 18 Pro और Pro Max की तरह बैक पैनल पर कोई सेकेंडरी डिस्प्ले नहीं मिलेगी।
Xiaomi 18 के संभावित स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Xiaomi 18 में 6.4 इंच की फ्लैट LTPO OLED डिस्प्ले मिल सकती है। साथ ही फोन की स्क्रीन 1.5K रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट से लैस हो सकती है। फोन में TCL M11 पैनल मिल सकता है। डिवाइस डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस के लिए IP69 रेटिंग ऑफर कर सकता है। जबकि परफॉर्मेंस के लिए इसमें क्वालकॉम का Snapdragon 8 Elite Gen 6 प्रोसेसर मिल सकता है।
Xiaomi 18 के संभावित कैमरा स्पेक्स
फोटोग्राफी लवर्स के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है जहां OIS सपोर्ट के साथ 200MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और OIS के साथ 50MP का टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है। बैटरी की बात करें तो Xiaomi 18 में करीब 7,000mAh की बैटरी, 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल सकता है। Xiaomi 18 चीन में दिसंबर 2026 में लॉन्च हो सकता है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।