विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

7,000 mAh बैटरी वाला Vivo का नया 5G फोन, Zeiss ट्यून्ड कैमरा और MediaTek प्रोसेसर भी

Published: Tue, 17 Nov 2026 03:30 PM (IST)

वीवो अपने नए मिड-रेंज स्मार्टफोन Vivo V80 FE को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च करने की तैयारी में है। इसमें 7,000mAh ...और पढ़ें

7,000 mAh बैटरी वाला Vivo का नया 5G फोन, Zeiss ट्यून्ड कैमरा और MediaTek प्रोसेसर भी

7,000 mAh बैटरी वाला Vivo का नया 5G फोन, Zeiss ट्यून्ड कैमरा और MediaTek प्रोसेसर भी


timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Vivo अपने नए मिड-रेंज स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयरी कर रहा है जिसे कंपनी Vivo V80 FE के नाम से पेश करने वाली है। कंपनी इस डिवाइस को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने डिवाइस को टीज करना भी शुरू कर दिया है। हालांकि अभी इसकी लॉन्च डेट और किन देशों में इसे लॉन्च किया जाएगा, इसकी डिटेल्स शेयर नहीं की गई।

कंपनी के टीजर से मोबाइल के डिजाइन और कुछ खास फीचर्स का खुलासा पहले ही हो गया है। फोन में Zeiss ट्यून्ड कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। इसके अलावा डिवाइस में 7,000mAh की बड़ी बैटरी, 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल सकता है।

Vivo V80 FE के दो कलर ऑप्शन मिलेंगे

Vivo ने X पर पोस्ट करके बताया है कि Vivo V80 FE को जल्द ही ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। टीजर में डिवाइस को Sparkling Gold कलर में दिखाया गया है। हालांकि फोन को Chill Green कलर ऑप्शन में भी पेश किया जाएगा। फोन में फ्लैट बैक पैनल और हॉरिजॉन्टल कैमरा मॉड्यूल देखने को मिल सकता है। डिवाइस को हाल ही में Vivo Philippines की वेबसाइट पर भी लिस्ट किया गया था, जहां से इसके स्पेसिफिकेशन्स सामने आ गए हैं।

Vivo V80 FE के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Vivo V80 FE में 6.59 इंच की Full-HD+ AMOLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। फोन में 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट और 3,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिल सकती है। फोन में MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर और 8GB LPDDR4x रैम देखने को मिल सकती है। डिवाइस में 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज मिल सकती है।

Vivo V80 FE के कैमरा स्पेक्स

फोटोग्राफी के लिए डिवाइस में Zeiss ट्यून्ड डुअल रियर कैमरा देखने को मिल सकता है। फोन में OIS सपोर्ट वाला 50MP प्राइमरी कैमरा और 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा भी मिल सकता है। जबकि सेल्फी के लिए फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।

डिवाइस में 7,000mAh की बैटरी मिल सकती है। एक बार चार्ज करने में फोन 38 घंटे तक का टॉकटाइम मिल सकता है। फोन में 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।

यह भी पढ़ें- 7000 mAh बैटरी वाले Motorola के 5G फोन पर डिस्काउंट, 120Hz डिस्प्ले और MediaTek प्रोसेसर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।