विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

7000 mAh बैटरी वाले Motorola के 5G फोन पर डिस्काउंट, 120Hz डिस्प्ले और MediaTek प्रोसेसर

Published: Tue, 17 Nov 2026 11:30 AM (IST)

Flipkart पर Motorola G77 Power 5G फोन पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है, जिससे इसकी कीमत 18,999 रुपये हो गई ...और पढ़ें

7000 mAh बैटरी वाले Motorola के 5G फोन पर डिस्काउंट, 120Hz डिस्प्ले और MediaTek प्रोसेसर

7000 mAh बैटरी वाले Motorola के 5G फोन पर डिस्काउंट, 120Hz डिस्प्ले और MediaTek प्रोसेसर 


timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप बड़ी बैटरी और दमदार फीचर्स वाला 5G फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो Motorola G77 Power आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इस डिवाइस को आप ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart से इस वक्त काफी कम कीमत में खरीद सकते हैं। फोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी देखने को मिल रही है, जो लंबे टाइम तक इस्तेमाल का दावा करती है।

साथ ही इस डिवाइस में 120Hz तक का रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले और MediaTek प्रोसेसर मिल रहा है। ऐसे में बड़ी बैटरी, स्मूद डिस्प्ले और 5G कनेक्टिविटी वाला फोन ढूंढ रहे लोगों के लिए ये एक अच्छा डील हो सकती है।

Motorola G77 Power पर डिस्काउंट

डिस्काउंट ऑफर की बात करें तो Flipkart पर Motorola G77 Power के 128GB स्टोरेज और 4GB RAM वाले वेरिएंट पर इस वक्त 55% तक का डिस्काउंट मिल रहा है जिसके बाद इसकी कीमत सिर्फ 18,999 रुपये रह गई है। इस फोन की लिस्टेड कीमत 41,999 रुपये है।

फोन पर Flipkart Axis Bank और Flipkart SBI क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 950 रुपये तक की छूट मिल रही है, जिसके बाद फोन की प्रभावी कीमत 18,049 रुपये रह जाएगी। ग्राहक चाहें तो 3,166 रुपये की 6 महीने की नो-कॉस्ट EMI पर भी फोन को खरीद सकते हैं।

फोन पर जबरदस्त एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है, जिसके तहत पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करने पर मैक्सिमम 17,600 रुपये तक की एक्सचेंज वैल्यू मिल सकती है। हालांकि, एक्सचेंज वैल्यू पुराने फोन की कंडीशन और मॉडल पर डिपेंड करेगी।

Motorola Moto G77 Power के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो मोटोरोला मोटो G77 पावर में 6.72-इंच की फुल HD+ 120Hz LCD डिस्प्ले देखने को मिल रही है। साथ ही इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i की प्रोटेक्शन मिल रही है। डिवाइस में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 प्रोसेसर और 8GB तक LPDDR4X RAM भी मिल रही है। डिवाइस में 128GB UFS 2.2 एक्सपेंडेबल स्टोरेज है। फोन में एंड्रॉइड 16 और 7,000mAh की बड़ी बैटरी है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का सोनी LYTIA 600 प्राइमरी कैमरा, 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस और 32MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। साथ ही इस फोन में IP64-रेटेड और MIL-STD-810H सर्टिफाइड बॉडी मिल रही है, जिसमें स्टीरियो स्पीकर और 3.5mm हेडफोन जैक भी है।

यह भी पढ़ें- 7100 mAh बैटरी वाले Motorola के 5G फोन पर डिस्काउंट, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 8GB RAM भी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।