विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

7100 mAh बैटरी वाले Motorola के 5G फोन पर डिस्काउंट, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 8GB RAM भी

Published: Wed, 11 Nov 2026 10:30 AM (IST)

फ्लिपकार्ट पर Motorola Edge 70 Max 5G स्मार्टफोन भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है। इसमें 7100mAh बैटरी, स्नैपड्रैगन 8 Gen ...और पढ़ें

7100 mAh बैटरी वाले Motorola के 5G फोन पर डिस्काउंट, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 8GB RAM भी

7100 mAh बैटरी वाले Motorola के 5G फोन पर डिस्काउंट, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 8GB RAM भी


timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप भी दमदार बैटरी और फ्लैगशिप परफॉर्मेंस वाला 5G स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं? अगर हां, तो Motorola Edge 70 Max आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है। ये डिवाइस Flipkart पर डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। खास बात है कि डिवाइस पर बैंक कार्ड डिस्काउंट भी मिल रहा है। फोन में 7,100mAh की बड़ी सिलिकॉन-कार्बन बैटरी है।

साथ ही इस फोन में 90W फास्ट चार्जिंग और 25W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है। डिवाइस में स्नैपड्रगन 8 Gen 5 प्रोसेसर के साथ 8GB RAM और 256GB स्टोरेज मिल रही है। चलिए फोन के अन्य फीचर्स जानने से पहले इसकी कीमत जान लेते हैं...

Motorola Edge 70 Max पर डिस्काउंट

डिस्काउंट ऑफर की बात करें तो Flipkart पर Motorola Edge 70 Max का बेस वैरिएंट 54,999 रुपये में मिल रहा है जिसमें 8GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलती है। जबकि इसकी एक्चुअल कीमत 89,999 रुपये है। फोन पर फ्लैट 35 हजार रुपये तक का फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है। जबकि बैंक ऑफर्स के साथ फोन की कीमत और कम हो जाती है।

Flipkart Axis Bank और Flipkart SBI क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 5,600 रुपये तक की छूट मिल रही है। जबकि ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड पर 3,000 रुपये और HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड पर भी 3,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। इन ऑफर्स के साथ फोन की प्रभावी कीमत 49,399 रुपये तक हो सकती है।

इसके अलावा पुराने डिवाइस को एक्सचेंज करने पर 48,900 रुपये तक की एक्सचेंज वैल्यू और 3,000 रुपये का एक्स्ट्रा एक्सचेंज डिस्काउंट भी मिल सकता है। हालांकि ये सही एक्सचेंज वैल्यू पुराने फोन के मॉडल और कंडीशन पर डिपेंड करेगी।

Motorola Edge 70 Max के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो मोटोरोला एज 70 मैक्स में 6.8 इंच की क्वाड HD+ एक्सट्रीम AMOLED डिस्प्ले मिल रही है। साथ ही फोन में 144 Hz तक का रिफ्रेश रेट, 7,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i की प्रोटेक्शन मिल रही है। डिवाइस में दमदार क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 प्रोसेसर मिल रहा है और इसमें एंड्रॉइड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है। डिवाइस में 8 GB या 12 GB LPDDR5X RAM और 256 GB UFS 4.1 स्टोरेज मिल रही है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में OIS के साथ 50 MP का सोनी LYTIA 710 प्राइमरी रियर कैमरा मिल रहा है। साथ ही इसमें 8 MP का अल्ट्रावाइड/मैक्रो लेंस और 32 MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। फोन में MIL-STD-810H ड्यूरेबिलिटी है। डिवाइस 7,100 mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी से लैस है, जिसके साथ 90W वायर्ड चार्जिंग, 25W Qi2 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिल रहा है।

यह भी पढ़ें- 7000 mAh बैटरी वाले Motorola के 5G फोन पर डिस्काउंट, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 144Hz AMOLED डिस्प्ले

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।