विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

YouTube को कांटे की टक्कर देंगे ELon Musk, जल्द लॉन्च करेंगे X TV App; जानिए क्या है प्लानिंग

Published: Wed, 24 Apr 2024 12:10 PM (IST)

पॉपुलर माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स बहुत जल्द अपने यूजर्स के लिए एक नया टीवी ऐप X TV app लॉन्च करने जा ...और पढ़ें

X TV App को लेकर एक्स सीईओ Linda Yaccarino ने किया एलान, गिनवाई खूबियां
X TV App को लेकर एक्स सीईओ Linda Yaccarino ने किया एलान, गिनवाई खूबियां

HighLights

  1. एलन मस्क का प्लेटफॉर्म x एक नया X TV App लॉन्च कर रहा है।
  2. X TV App को लेकर कंपनी सीईओ ने एक नया पोस्ट शेयर किया है।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। पॉपुलर माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स बहुत जल्द अपने यूजर्स के लिए एक नया टीवी ऐप लॉन्च करने जा रहा है। एलन मस्क का यह प्लेटफॉर्म X TV app लॉन्च करने की तैयारियों में है।

कंपनी की सीईओ लिंडा याकारिनो (Linda Yaccarino) ने नए टीवी ऐप को लेकर एक्स हैंडल पर अपने ऑफिशियल अकाउंट से एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है।

जल्द लॉन्च हो रहा है यूट्यूब जैसा ऐप

कंपनी की सीईओ लिंडा (Linda Yaccarino) ने पोस्ट में जानकारी देते हुए बताया है कि बहुत जल्द यूजर्स अपने स्मार्ट टीवी में X TV App के साथ रियल- टाइम कंटेंट को देख सकेंगे।

यूजर्स के लिए यह एक बड़ी स्क्रीन पर हाई-क्वालिटी एंटरटेनमेंट एक्सपीरियंस होगा। लिंडा लिखती हैं कि एक्स छोटी से बड़ी स्क्रीन तक सबकुछ बदल रहा है। हम इस पर काम कर रहे हैं। लिंडा ने अपकमिंग ऐप को लेकर कुछ की फीचर्स की जानकारी भी दी है।

ये भी पढ़ेंः X पर कंटेंट क्वालिटी में हो रही गिरावट, Elon Musk ने बॉट स्पैम ऑपरेशन को ठहराया इसके लिए जिम्मेदार

किन खूबियों के साथ आ रहा X TV App

Trending Video Algorithm: ट्रेंडिंग वीडियो एल्गोरिद्म के साथ यूजर्स पॉपुलर कंटेंट को लेकर हमेशा अपडेटेड रहेंगे।

AI-Powered Topics: एआई पावर्ड टॉपिक्स के साथ एक्स टीवी ऐप के साथ यूजर्स को पर्सनलाइज्ड एक्सपीरियंस मिलेगा। ऐप पर यूजर को उसकी पसंद के मुताबिक, ऑर्गनाइज वीडियो मिलेंगे।

Cross-Device Experience: क्रॉस डिवाइस एक्सपीरियंस के साथ यूजर किसी कंटेंट को फोन पर शुरू कर सकता है, वहीं इसी शॉ को टीवी पर देखने के साथ पूरा कर सकेंगे।

Enhanced Video Search: एक्स ऐप के साथ यूजर्स को इम्प्रूव्ड वीडियो सर्च के साथ किसी कंटेंट को तेजी से खोजने की सुविधा मिलेगी।

Effortless Casting: नए एक्स टीवी ऐप के साथ यूजर्स मोबाइल डिवाइस से सिंपल कास्टिंग के साथ बिग स्क्रीन पर अपने पसंदीदा कंटेंट का मजा ले सकेंगे।

Wide Availability: कंपनी का कहना है कि X TV app को ज्यादा से ज्यादा स्मार्ट टीवी सपोर्ट के साथ लाया जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।