Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    World Cup TV धमाका सेल: शाओमी के इन स्मार्ट टीवी सीरीज पर मिल रहा डिस्काउंट, पढ़ें डिटेल्स

    By Shilpa Srivastava Edited By:
    Updated: Mon, 17 Jun 2019 12:05 PM (IST)

    अगर आप इस World Cup को इंजॉय करना चाहते हैं और नया टीवी खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो Mi TV सीरीज आपके लिए एक बेहतर विकल्प साबित हो सकती है

    World Cup TV धमाका सेल: शाओमी के इन स्मार्ट टीवी सीरीज पर मिल रहा डिस्काउंट, पढ़ें डिटेल्स

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। World Cup 2019 के लिए चीन की कंपनी Xiaomi ने अपने Mi LED smart TV मॉडल्स की कीमतों में कटौती की है। यह डिस्काउंट कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट mi.com पर दिया जा रहा है। अगर आप इस World Cup को इंजॉय करना चाहते हैं और नया टीवी खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो Mi TV सीरीज आपके लिए एक बेहतर विकल्प साबित हो सकती है। कंपनी के कुछ चुनिंदा टीवी पर 2,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। सबसे अहम बात यह कि ये डिस्काउंट केवल टीवी के ऑनलाइन ऑडर्स पर ही उपलब्ध हैं। इन्हें कैश ऑन डिलीवरी पर नहीं दिया जा रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    World Cup TV Dhamaka सेल: Mi LED TV 4C PRO 32 इंच, Mi LED TV 4A PRO 32 इंच, Mi LED TV 4A PRO 43 इंच और Mi LED TV 4X PRO 55 इंच टीवी पर 2,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। Mi LED TV 4X PRO 55 इंच के टीवी को 39,999 रुपये में, Mi LED TV 4A PRO 43 इंच के मॉडल को 22,999 रुपये, Mi LED TV 4A PRO 32 इंच के मॉडल और Mi LED TV 4C PRO 32 इंच के मॉडल को 12,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

    Mi LED TV 4 Pro को Amazon से खरीदने के लिए यूजर्स इस लिंक पर क्लिक कर सकते हैं। यह कई खास फीचर्स के साथ आता है। 

    जो भी यूजर्स Mi TV सीरीज को खरदीना चाहते हैं उन्हें डिस्काउंट ऑफर किया जाएगा। इसके लिए उन्हें कुछ नियम व शर्तें माननी पड़ेंगी। प्रीपेड ऑफर्स पर यूजर्स को डिस्काउंट कूपन्स दिए जाएंगे। ऑर्डर डिलीवरी के 15 दिन बाद यूजर को डिस्काउंट कूपन दिए जाएंगे। Mi LED TV 4X PRO 55 इंच के मॉडल के साथ 2,000 रुपये का कूपन, Mi LED TV 4A PRO 43 इंच के साथ 1,000 रुपये का कूपन, Mi LED TV 4A PRO 32 इंच और Mi LED TV 4C PRO 32 इंच के साथ 1,000 रुपये का कूपन दिया जाएगा।

    भारतीय टेलिविजन मार्केट में कुछ अन्य स्मार्ट टीवी विकल्प मौजूद हैं। अगर आप नया टीवी लेने की प्लानिंग कर रहे हैं तो क्लिक करें यहां

    यह भी पढ़ें:

    Flipkart Mobiles Bonanza Sale: बजट से प्रीमियम तक इन फोन्स को कम कीमत में खरीदने का मौका

    Nokia 3.2 और Nokia 4.2 की कीमत को किया गया कम, जानें अब कितने में मिलेंगे स्मार्टफोन

    4 कैमरा के साथ ₹10000 से कम वाले Infinix Hot 7 Pro की सेल हुई शुरू, मिल रहे आकर्षक ऑफर्स

     

    लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

    comedy show banner
    comedy show banner