विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 25, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महज 50 रुपये के अतिरिक्त शुल्क में मिलेगी डबल स्पीड और अनलिमिटेड डाटा

By Shilpa SrivastavaEdited By:
Published: Wed, 25 Mar 2020 07:26 AM (IST)

नए ऑफर के तहत यूजर्स को डबल स्पीड के साथ अनलिमिटेड डाटा उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए केवल 50 रुपये का अतिरिक्त शुल्क देना होगा। फोटो साभार Pixabay

महज 50 रुपये के अतिरिक्त शुल्क में मिलेगी डबल स्पीड और अनलिमिटेड डाटा
महज 50 रुपये के अतिरिक्त शुल्क में मिलेगी डबल स्पीड और अनलिमिटेड डाटा

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Coronavirus के चलते सभी कंपनियों से अपने कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम दे दिया है। इस दौरान कई कंपनियों ने डबल डाटा बेनिफिट उपलब्ध कराए हैं और अब इस क्रम में ONEOTT iNTERTAINMENT कंपनी ने भी अपने One GigaFiber के तहत एक आकर्षक प्लान ऑफर किया है। इसके तहत यूजर्स को डबल स्पीड के साथ अनलिमिटेड डाटा उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए यूजर्स को केवल 50 रुपये का अतिरिक्त शुल्क देना होगा। तो चलिए जानते हैं कि कंपनी इस प्लान में क्या-क्या बेनिफिट दिए जा रहे हैं।

One GigaFiber यूजर्स को मिलेंगे ये बेनिफिट: टेलिकॉम टॉक की एक रिपोर्ट की मानें तो महज 50 रुपये का अतिरिक्त शुल्क देकर यूजर्स को डबल स्पीड उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं, अनलिमिटेड डाटा भी दिया जाएगा। यह डबल स्पीड ऑफर 30 दिन के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। जब तक भारत सरकार द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग को हटाया नहीं जाता है तब तक इसे रिन्यू किया जा सकेगा। यूजर्स को जहां पहले 100Mbps की स्पीड दी जाती थी। वहीं, अब 200Mbps की स्पीड उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ ही अनलिमिटेड डाटा भी दिया जाएगा। हालांकि, कंपनी की वेबसाइट पर जाकर फिलहाल हमें यह प्लान देखने को नहीं मिला है। 

इससे पहले Excitel Broadband ने भी वर्क फ्रॉम होम कर रहे लोगों को 300Mbps की फास्ट स्पीड दी जाने की बात कही थी। Excitel दो तरह के प्लान उपलब्ध करा रही है। पहला Reeltime और दूसरा Fiber है। इन दोनों प्लान्स में यूजर्स को 300 Mbps तक की स्पीड यूजर्स को दी जा रही है। आपको बता दें कि इतनी स्पीड देने वाला Excitel सबसे सस्ता ब्रॉडबैंड प्लान है। सिर्फ यही नहीं, कंपनी अपने नए यूजर्स को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए कंपनी ने दिल्ली-एनसीआर के यूजर्स को 1 महीने की फ्री सर्विस का नया ऑफर भी पेश किया है। पढ़ें इस ऑफर की पूरी डिटेल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।