यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 24, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Work From Home: यह कंपनी 1,000 रुपये से भी कम में दे रही 300Mbps तक की फास्ट स्पीड
Excitel दो तरह के प्लान उपलब्ध करा रही है जिसमें से पहला Reeltime और दूसरा Fiber है। इन दोनों प्लान्स में यूजर्स को 300 Mbps तक की स्पीड उपलब्ध कराई जाएगी। फोटो साभार Excitel

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Airtel, Jio के बाद Excitel Broadband ने भी वर्क फ्रॉम होम कर रहे लोगों के लिए नए प्लान्स उपलब्ध कराए है। इसमें 300Mbps की फास्ट स्पीड भी दी जा रही है। Excitel दो तरह के प्लान उपलब्ध करा रही है जिसमें से पहला Reeltime और दूसरा Fiber है। इन दोनों प्लान्स में यूजर्स को 300 Mbps तक की स्पीड उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ ही आपको बता दें कि इतनी स्पीड देने वाला Excitel सबसे सस्ता ब्रॉडबैंड प्लान है। इसके साथ ही नए यूजर्स को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए कंपनी ने दिल्ली-एनसीआर के यूजर्स को 1 महीने की फ्री सर्विस का नया ऑफर भी पेश किया है।
Excitel ने पेश किए 300Mbps स्पीड तक के प्लान्स:
Reeltime का पहला प्लान स्ट्रीमर्स के लिए है जिसमें 50Mbps स्पीड दी जा रही है। यह प्लान अगर आप 1 महीने के लिए लेते हैं तो आपको 695 रुपये का पड़ेगा। 3 महीने के लिए लेते हैं तो 565 रुपये का पड़ेगा। 6 महीने के लिए लेंगे 490 रुपये का पड़ेगा। वहीं, 12 महीने के लिए लेंगे तो 436 रुपये का पड़ेगा। इस कैटेगरी में दूसरा प्लान डाउनलोडर्स के लिए है जिसमें 75Mbps स्पीड दी जा रही है। यह प्लान अगर आप 1 महीने के लिए लेते हैं तो आपको 845 रुपये का पड़ेगा। 3 महीने के लिए लेते हैं तो 638 रुपये का पड़ेगा। 6 महीने के लिए लेंगे 597 रुपये का पड़ेगा। वहीं, 12 महीने के लिए लेंगे तो 529 रुपये का पड़ेगा। वहीं, तीसरा प्लान गेमर्स के लिए है जिसमें 100Mbps स्पीड दी जा रही है। यह प्लान अगर आप 1 महीने के लिए लेते हैं तो आपको 995 रुपये का पड़ेगा। 3 महीने के लिए लेते हैं तो 752 रुपये का पड़ेगा। 6 महीने के लिए लेंगे 702 रुपये का पड़ेगा। वहीं, 12 महीने के लिए लेंगे तो 623 रुपये का पड़ेगा।
Fiber का पहला प्लान स्ट्रीमर्स के लिए है जिसमें 100Mbps स्पीड दी जा रही है। यह प्लान अगर आप 1 महीने के लिए लेते हैं तो आपको 699 रुपये का पड़ेगा। 3 महीने के लिए लेते हैं तो 565 रुपये का पड़ेगा। 6 महीने के लिए लेंगे 490 रुपये का पड़ेगा। वहीं, 12 महीने के लिए लेंगे तो 436 रुपये का पड़ेगा। दूसरा प्लान डाउनलोडर्स के लिए है जिसमें 200Mbps स्पीड दी जा रही है। यह प्लान अगर आप 1 महीने के लिए लेते हैं तो आपको 849 रुपये का पड़ेगा। 3 महीने के लिए लेते हैं तो 638 रुपये का पड़ेगा। 6 महीने के लिए लेंगे 597 रुपये का पड़ेगा। वहीं, 12 महीने के लिए लेंगे तो 529 रुपये का पड़ेगा। वहीं, तीसरा प्लान गेमर्स के लिए है जिसमें 300Mbps स्पीड दी जा रही है। इसमें यह प्लान अगर आप 1 महीने के लिए लेते हैं तो आपको 999 रुपये का पड़ेगा। 3 महीने के लिए लेते हैं तो 752 रुपये का पड़ेगा। 6 महीने के लिए लेंगे 702 रुपये का पड़ेगा। वहीं, 12 महीने के लिए लेंगे तो 623 रुपये का पड़ेगा।
Fiber में आपको रिफंडेबल सिक्योरिटी डिपॉजिट देना होगा जिसकी कीमत 2,000 रुपये होगी। इन तीनों प्लान्स के साथ यूजर्स को फाइबर राउटर और वाई-फाई ड्यूल बैंड दिया जएगा। इसके साथ ही एक अन्य ऑफर भी दिया जा रहा है जिसके तहत 2,032 रुपये का पेमेंट करने पर 3 महीने के साथ 1 महीने की सर्विस फ्री दी जाएगी। यह Fiber NY Bonanza 3 Plus 1 ऑफर है। वहीं, Fiber Festive Bonanza 6 Plus 3 के तहत 3,643 रुपये देने होंगे जिसमें 3 महीने की फ्री सर्विस मिलेगी।