वायर वाले ईयरफोन की फिर से होने लगी वापसी, लोग इन्हें फिर से क्यों कर रहे हैं पसंद?
वायरलेस ईयरबड्स की चार्जिंग और कनेक्टिविटी समस्याओं के कारण वायर वाले ईयरफोन फिर से लोकप्रिय हो रहे हैं। कम कीमत, ...और पढ़ें

वायर वाले ईयरफोन की फिर से बढ़ने लगी सेल

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। कुछ साल पहले मोबाइल फोन यूजर्स गाने या कॉलिंग के लिए वायर वाले ईयरफोन ज्यादा इस्तेमाल करते थे। इसके बाद वायरलेस ईयरबड्स काफी लोकप्रिय हुए। इसके बाद तो वायर वाले ईयरफोन मार्केट से लगभग गायब हो चुके थे। अब एक बार फिर से लोग वायर वाले ईयरफोन खरीदने लगे हैं। दरअसल, वायरलेस ईयरबड्स भले यूज करने में सुविधाजनक होते थे, लेकिन इन्हें हमेशा चार्ज रखना बड़ी चुनौती होती है। कॉल या फिर गाने सुनने के दौरान कई बार इनकी बैटरी खत्म हो जाती है। वायर वाले ईयरफोन में ऐसी दिक्कत नहीं है। न बैटरी खत्म होने की टेंशन और न ही बार बार चार्ज करने की दिक्कत, इन्हें सीधे कनेक्ट कर यूज कर सकते हैं।
कम कीमत भी बड़ी वजह
वायर वाले ईयरफोन्स को लोगों द्वारा पसंद करने की एक प्रमुख वजह इनकी कम की कीमत है। कम बजट में भी अच्छे ईयरफोन मिल जाते हैं। दूसरी ओर, अच्छी क्वालिटी के वायरलेस ईयरबड्स के लिए यूजर्स को ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ते हैं। ऐसे में कम कीतम में म्युजिक और कॉलिंग के लिए हेंड्सफ्री खोज रहे हैं तो वायर वाले ईयरफोन ज्यादा बेहतर ऑप्शन हैं।
इसके साथ ही वायरलेस ईयरबड्स में कई बार ब्लूटूथ कनेक्शन ब्रेक होने जाने पर ये फोन से डिस्कनेक्ट हो जाते है, जिससे यूजर्स को काफी दिक्कत होती है। इस तरह की समस्या वायर ईयरफोन में देखने को नहीं मिलती है। इसके साथ ही बैटरी और चार्जिंग की समस्या भी वायरलेस ईयरबड्स में ही होती है।
गेमिंग और वीडियो देखने वालों को भी पसंद
गेमिंग के शौकीन और ओटीट पर फिल्में और वेब सीरीज देखने वाले यूजर्स के लिए भी वायर वाले ईयरफोन बेस्ट ऑप्शन हैं। वायरलेस ईयर बड्स में अक्सर लेटेंसी का इश्यू देखने को मिलता है। कई बार ऐसा होता है कि वायरलेस ईयरबड्स में वीडियो या गेमिंग के दौरान आवाज देर में आती है, जिससे एक्सपीरियंस काफी खराब हो जाता है। वायर वाले ईयरफोन में साउज सीधे कनेक्शन के जरिए ट्रांसफर होती है, जिससे ऐसी दिक्कत नहीं होती है।
सेल रिपोर्ट्स सामने आया नया ट्रेंड
ऐसा बिलकुल नहीं है कि वायरलेस ईयरबड्स की मांग पूरी तरह से खत्म हो है। खत्म हो रही है। वायर वाले ईयरफोन की बढ़ती मांग सेल डेटा में देखने को मिल रहा है। मार्केट रिसर्च फर्म Circana के मुताबिक, 2025 में वायर वाले ईयरफोन की बिक्री में 3% की बढ़ोतरी देखने को मिली थी। पिछले पांस साल में इनमें गिरावट देखने को मिली थी। वहीं, 2026 में वायर वाले ईयरफोन की मांग 20 प्रतिशत बढ़ गई है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।