क्या वायर्ड ईयरफोन्स की हो रही वापसी? सुपरस्टार्स करते दिखे इस्तेमाल; सेल भी बढ़ी
Circana की Retail Tracking सर्विस के सेल डेटा के मुताबिक, वायर्ड हेडफोन की बिक्री में तेजी आ रही है और ...और पढ़ें

वायर्ड हेडफोन की सेल में तेजी आई है। Photo- UnSplash.

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। हैरी स्टाइल्स, एम्मा वॉटसन और चार्ली XCX जैसे कई ब्रिटिश सुपरस्टार्स Airpods छोड़कर वायर्ड हेडफोन यूज करते हुए नजर आए हैं। तो क्या ये माना जा सकता है कि वायर्ड ईयरफोन्स का जमाना लौट रहा है। ऐसा इसलिए भी माना जा रहा है कि क्योंकि, इसका फर्क सेल के आंकड़ों में भी नजर आ रहा है।
डेली मेल के मुताबिक, ये सुपरस्टार्स इस पुराने गैजेट को फिर से चलन में ला रहे हैं और कई ब्रिटिश लोग भी उनके नक्शेकदम पर चल रहे हैं। आपको बता दें कि यहां तक कि US की फॉर्मर वाइस प्रेसिडेंट कमला हैरिस भी वायर्ड ईयरफोन्स यूज करती नजर आईं थीं। इसके अलावा लिली-रोज़ डेप और पॉल मेस्कल जैसे दूसरे सेलेब्रिटीज भी क्लासिक वाइट वायर्ड हे़डफोन्स के साथ नजर आ चुके हैं।
सेल में दिखी तेजी
Circana की रिटेल ट्रैकिंग सर्विस के डेटा से पता चलता है कि वायर्ड हेडफोन की लोकप्रियता में धीरे-धीरे फिर से बढ़ोतरी हो रही है। 2016 में Airpods के लॉन्च के बाद से इन हेडफोन से होने वाली कमाई में लगातार गिरावट आ रही थी। लेकिन, 2025 में भी इसमें फिर से तेजी देखी गई, जिसमें 3% की वृद्धि के साथ ये 15 मिलियन डॉलर तक पहुंच गया। वहीं, साल के दूसरे छमाही यानी जुलाई-दिसंबर के दौरान बिक्री में 10% की उछाल आई। फिर, 2026 के शुरुआती छह हफ्तों में ही इसमें 20 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी आई है।
वायर्ड हेडफोन में Google, Apple और Beats जैसी कई कंपनियों द्वारा बनाए गए वायरलेस हेडफोन के मुकाबले कम फीचर्स होते हैं। फिर भी इनकी सेल बढ़ती दिखाई दे रही है।
ब्रिटिश यूजर्स समेत Airpods छोड़कर वायर्ड हेडफोन क्यों अपना रहे हैं?
जानकारों का कहना है कि इस गैजेट की पॉपुलैरिटी में फिर से बढ़ोतरी की वजह शायद इस्तेमाल करने वालों की बीते हुए कल के एक आदर्श रूप को फिर से जीने की चाहत हो सकती है।
टोरंटो मेट्रोपॉलिटन यूनिवर्सिटी में रिटेल मैनेजमेंट के प्रोफेसर, डॉ. ओमान एच. फारेस ने कहा, 'Y2K फैशन के एक हिस्से के तौर पर पुरानी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल बढ़ रहा है, जो पिछले कुछ सालों से लगातार वापसी कर रहा है।'
उन्होंने बताया कि सुपरस्टार्स द्वारा नई टेक्नोलॉजी को छोड़कर पुरानी टेक्नोलॉजी अपनाने के पीछे ये वजहें हो सकती हैं:
- पुरानी यादें (Nostalgia)
- बीते हुए कल के एक आदर्श रूप को फिर से जीने की चाहत
- डिजिटल डिटॉक्स
- प्राइवेसी को लेकर बढ़ती चिंताएं
कुछ रिपोर्ट्स में ये वजहें भी बताई हैं:
- बेहतर साउंड क्वालिटी
- चार्जिंग की झंझट से छुटकारा
- बैटरी खत्म होने की टेंशन
- डिस्पोजेबल टेक कल्चर का विरोध
वायर्ड हेडफोन इस्तेमाल करने में भी आसान होते हैं, क्योंकि उन्हें बार-बार चार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ती। ये आम तौर पर वायरलेस मॉडल्स के मुकाबले सस्ते भी होते हैं।
डॉ. फारेस के अनुसार, मार्केटिंग करने वालों ने हाल ही में लोगों में सकारात्मक भावनाएं जगाने के लिए नोस्टेलजिया का एक असरदार तरीके के तौर पर इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। उन्होंने आगे कहा, 'बीते हुए कल से जुड़ाव महसूस करने से ग्राहकों के मन में एक भावनात्मक रिश्ता बन जाता है।'
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।