विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

WhatsApp ग्रुप चैट्स में आए 4 नए फीचर्स, अब हमेशा के लिए पिन हो सकेंगे मैसेज; चैट हिस्ट्री शेयर करना भी आसान

Published: Fri, 30 Oct 2026 07:21 PM (IST)

Meta के मालिकाना हक वाले पॉपुलर इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp ने ग्रुप चैट्स के लिए चार नए धमाकेदार फीचर्स और अपडेट्स रोलआउट करने का एलान किया है।

WhatsApp ग्रुप चैट्स के लिए 4 नए फीचर्स का एलान।

WhatsApp ग्रुप चैट्स के लिए 4 नए फीचर्स का एलान।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। WhatsApp ने हाल ही में Guest Calls फीचर पेश किया था, जो यूजर्स को उन लोगों को भी कॉल में जोड़ने की सुविधा देता है जिनका WhatsApp अकाउंट नहीं है। अब Meta के मालिकाना हक वाली इस इंस्टेंट मैसेजिंग सर्विस ने घोषणा की है कि वह WhatsApp Group Chats के लिए चार नए फीचर्स और अपडेट्स रोलआउट कर रही है। कंपनी का दावा है कि ये नए फीचर्स नए ग्रुप मेंबर्स के लिए चल रही बातचीत में शामिल होना और पुराने यूजर्स के लिए वहीं से चैट शुरू करना आसान बनाते हैं जहां उन्होंने इसे छोड़ा था। ये इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म अब किसी नए मेंबर के ग्रुप में शामिल होने के बाद भी मैसेज हिस्ट्री भेजने की इजाजत देता है। इसके अलावा, यूजर्स अब ग्रुप चैट में मैसेजेस को लंबे समय के लिए पिन कर सकते हैं।

WhatsApp में जुड़े नए ग्रुप चैट फीचर्स

गुरुवार को एक ब्लॉग पोस्ट में इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म ने घोषणा की कि वह WhatsApp ग्रुप चैट्स के लिए चार नए फीचर्स ला रहा है, जो यूजर्स को वहीं से चैट पकड़ने में मदद करेंगे जहां वे छूट गए थे। नए अपडेट के तहत, कंपनी अब यूजर्स को जरूरी मैसेजेस को परमानेंटली पिन करने की सुविधा देगी। फिलहाल WhatsApp यूजर्स को किसी ग्रुप चैट में मैक्जिमम चार मैसेजेस को 24 घंटे, सात दिन या 30 दिनों के लिए पिन करके रखने की इजाजत देता है।

इस नए फीचर के जुड़ने से यूजर्स WhatsApp ग्रुप चैट्स में मैसेजेस को 'Forever' के लिए पिन रख सकेंगे। इसके साथ ही WhatsApp ने नए मेंबर के ग्रुप चैट में जुड़ने के बाद भी मैसेज हिस्ट्री भेजने की सुविधा शुरू करने का एलान किया है। ग्रुप एडमिन्स और मैनेजर्स हाल ही में ग्रुप चैट में शामिल हुए मेंबर के नाम पर टैप करके रीसेंट मैसेजेस शेयर कर सकेंगे। कंपनी ने भरोसा दिलाया है कि ये मैसेजेस एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड रहेंगे।

इससे पहले WhatsApp ग्रुप एडमिन्स को सिर्फ नए मेंबर्स को जोड़ते वक्त ही मैसेज हिस्ट्री शेयर करने की सुविधा देता था। इस नए फीचर के आने से यूजर्स उन मेंबर्स के साथ भी चैट हिस्ट्री शेयर कर सकेंगे जिनके साथ वे शुरुआत में इसे शेयर करना भूल गए थे। इसके अलावा यूजर्स अब ग्रुप चैट्स में मैसेजेस को मेंशन्स के हिसाब से फिल्टर कर सकेंगे। जब यह फिल्टर लगाया जाएगा, तो चैट विंडो उन सभी मैसेजेस को हाइलाइट कर देगी जहां उस यूजर को टैग किया गया है।

आखिर में, प्लेटफॉर्म अब यूजर्स को ग्रुप मेंबर्स के साथ ग्रुप स्टेटस शेयर करने की भी इजाजत देगा। ये ग्रुप स्टेटस केवल उन्हीं खास ग्रुप चैट्स के साथ शेयर किए जाएंगे जिनके लिए इन्हें पोस्ट किया गया है। ग्रुप स्टेटस फीचर ठीक उसी तरह काम करेगा जैसे यूजर्स स्टेटस पेज पर 24 घंटे में गायब होने वाले फोटोज और वीडियोज शेयर करते हैं। ग्रुप स्टेटस भी 24 घंटे बाद गायब हो जाएगा। वहीं ग्रुप के दूसरे मेंबर्स इस पर रिएक्ट कर सकेंगे और अपना स्टेटस भी जोड़ सकेंगे।

यह भी पढ़ें: 64MP टेलीफोटो कैमरा और 6.59 इंच डिस्प्ले वाला Vivo का नया फोन, टेलीकन्वर्टर जूम लेंस और Snapdragon 8s Gen 4 भी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।