विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

WhatsApp में आ रहा एक और कमाल का फीचर, एक बार देखने के बाद मैसेज हो जाएंगे गायब

Published: Thu, 12 Nov 2026 12:45 PM (IST)

WhatsApp एक नया फीचर रोल आउट कर रहा है जिससे यूजर्स ऐसे टेक्स्ट मैसेज भेज सकेंगे जो रिसीवर द्वारा एक ...और पढ़ें

WhatsApp में आ रहा एक और कमाल का फीचर, एक बार देखने के बाद मैसेज हो जाएंगे गायब

WhatsApp में आ रहा एक और कमाल का फीचर, एक बार देखने के बाद मैसेज हो जाएंगे गायब


timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। पिछले कुछ वक्त से WhatsApp अपने यूजर्स की प्राइवेसी और सिक्योरिटी को बेहतर बनाने के लिए नए-नए फीचर रोल आउट कर रहा है। इसी कड़ी में अब कंपनी ने एक और नया फीचर रोल आउट करने जा रही है जिसके मदद से यूजर्स अब ऐसे टेक्स्ट मैसेज भी भेज पाएंगे, जिन्हें रिसीवर सिर्फ एक बार ही देख सकेगा।

मैसेज देखने के बाद वो टेक्स्ट अपने आप गायब हो जाएगा। अभी तक WhatsApp में ये सुविधा सिर्फ फोटो, वीडियो और वॉयस नोट्स के लिए देखने को मिलती थी, लेकिन अब कंपनी इसे टेक्स्ट मैसेज के लिए भी रोलआउट करने जा रही है।

WABetaInfo की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक WhatsApp का ये नया फीचर फिलहाल Android बीटा यूजर्स के लिए रोलआउट किया गया है। इसे WhatsApp Android के बीटा वर्जन 2.26.45.6 में स्पॉट किया गया है। आने वाले कुछ हफ्तों में इसे अन्य बीटा यूजर्स के लिए और बाद में सभी के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है।

कैसे काम करेगा WhatsApp का नया फीचर?

इस फीचर की हेल्प से यूजर्स न सिर्फ पासवर्ड बल्कि OTP या दूसरी सेंसिटिव डिटेल्स किसी को भेजते वक्त View Once का ऑप्शन सेलेक्ट कर सकेंगे। इसके लिए सबसे पहले WhatsApp पर उस शख्स की चैट ओपन करनी होगी, जिसे मैसेज सेंड करना है। इसके बाद टेक्स्ट टाइप करके सेंड बटन को कुछ देर होल्ड करके रखना होगा।

अगर आपके डिवाइस में ये फीचर उपलब्ध है, तो स्क्रीन पर Schedule Message और View Once के दो ऑप्शन दिखाई दे सकते हैं। इनमें View Once सेल्क्ट करके OK पर टैप करना पड़ेगा। इसके बाद मैसेज सेंड किया जा सकेगा।

न कॉपी होगा, न ले पाएगा स्क्रीनशॉट

रिपोर्ट्स में ऐसा भी बताया जा रहा है कि View Once टेक्स्ट मैसेज को रिसीवर न तो कॉपी कर पाएगा, न सेव कर सकेगा, न ही ये मैसेज शेयर या फॉरवर्ड होगा। इसके अलावा स्क्रीनशॉट लेने और इन-एप स्क्रीन रिकॉर्डिंग करने पर भी रोक लगाई जाएगी। साथ ही ये मैसेज नॉर्मल चैट विंडो में शो होने की जगह एक अलग इंटरफेस में दिखाई देगा। जैसे ही रिसीवर मैसेज रीड कर लेगा, उस पर Opened का स्टेटस शो होगा और मैसेज दोनों यूजर्स की चैट से गायब हो जाएगा।

यह भी पढ़ें- 115 इंच तक स्क्रीन साइज में नए Smart TV लॉन्च, AI बेस्ड पिक्चर एडजस्टमेंट और 360 डिग्री सराउंड साउंड

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।