115 इंच तक स्क्रीन साइज में नए Smart TV लॉन्च, AI बेस्ड पिक्चर एडजस्टमेंट और 360 डिग्री सराउंड साउंड
Vu Televisions ने अपनी नई Masterpiece AEye TV सीरीज लॉन्च की है, जिसमें 55 इंच से 115 इंच तक के ...और पढ़ें

115 इंच तक स्क्रीन साइज में नए Smart TV लॉन्च, AI बेस्ड पिक्चर एडजस्टमेंट और 360 डिग्री सराउंड साउंड

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप भी काफी वक्त से एक बड़ी स्क्रीन वाला नया स्मार्ट टीवी खरीदने की सोच रहे हैं? अगर हां तो Vu Televisions अपके लिए अपनी नई Masterpiece AEye TV सीरीज लेकर आया है। इस सीरीज को 55 इंच स्क्रीन साइज से लेकर 115 इंच तक के छह स्क्रीन साइज में लॉन्च किया गया है। नई स्मार्ट टीवी सीरीज में RGB MiniLED डिस्प्ले टेक्नोलॉजी देखने को मिल रही है।
साथ ही इन टीवी में AI बेस्ड पिक्चर एडजस्टमेंट, 360 डिग्री सराउंड साउंड और Google TV का सपोर्ट भी मिल रहा है। कंपनी ने इसमें Gemini AI फीचर्स भी ऑफर किए हैं। टीवी सीरीज की शुरुआती कीमत 75,000 रुपये है, जबकि इसके टॉप मॉडल की कीमत 13 लाख रुपये तक जाती है। चलिए पहले टीवी के स्पेसिफिकेशन्स पर एक नजर डालते हैं
Vu Masterpiece AEye TV के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो नई Vu Masterpiece AEye TV सीरीज में RGB MiniLED डिस्प्ले मिल रहा है, जो 100 परसेंट BT.2020 कलर कवरेज सपोर्ट भी मिल रहा है। टीवी में 2,500 निट्स तक की XDR ब्राइटनेस भी मिल रही है। हालांकि 115 इंच वाले मॉडल में तो ब्राइटनेस 3,000 निट्स तक जा सकती है। टीवी में AI बेस्ड Full Array Local Dimming टेक्नोलॉजी भी मिल रही है, जिसमें छोटे मॉडल्स में 2,000 तक डिमिंग जोन और 115 इंच वाले मॉडल में 2,696 जोन मिल रहे हैं।
इतना ही नहीं टीवी में 288Hz Fluid Motion सपोर्ट के साथ Hyper-Motion AI Engine भी मिल रहा है, जो फास्ट मूविंग सीन और गेमिंग के दौरान मोशन ब्लर को कम करने में हेल्प कर सकता है। टीवी की एक और खासियत Intelligent Brightness Control फीचर है जिसमें एम्बिएंट लाइट सेंसर और AI इंजन रूम की लाइट और स्क्रीन पर चल रहे कंटेंट के मुताबिक ब्राइटनेस, कॉन्ट्रास्ट, कलर टेम्परेचर और HDR सेटिंग्स को अपने आप एडजस्ट कर सकता है।
कंपनी का कहना है कि इससे लंबे टाइम तक टीवी देखने के दौरान आंखों पर पड़ने वाला दबाव कम करने में हेल्प मिल सकती है। साथ ही टीवी के 55 से 98 इंच वाले मॉडल में 110W आउटपुट वाले VuFx सिक्स-ड्राइवर ऑडियो सिस्टम मिल रहा है। जबकि टीवी के 115 इंच वाले मॉडल में 240W आउटपुट वाला 10-ड्राइवर सिस्टम देखने को मिल रहा है।
हालांकि सभी मॉडल Dolby Atmos और AI Crystal-Clear Voice टेक्नोलॉजी से लैस हैं। इन टीवी में Google TV के साथ Gemini AI है। टीवी में 3GB RAM और 32GB इंटरनल स्टोरेज है। साथ ही इनमें दो Bluetooth वॉयस रिमोट भी मिल रहे हैं।
Vu Masterpiece AEye TV सीरीज की कीमत और उपलब्धता
कीमत की बात करें तो Vu Masterpiece AEye TV सीरीज के 55 इंच मॉडल की कीमत 75,000 रुपये, टीवी के 65 इंच मॉडल की कीमत 95,000 रुपये और 75 इंच वाले मॉडल की कीमत 1,30,000 रुपये है। सीरीज के 85 इंच वाले मॉडल की कीमत 1,75,000 रुपये है। टीवी के 98 इंच मॉडल की कीमत 2,95,000 रुपये और इसके सबसे बड़े 115 इंच मॉडल की कीमत 13,00,000 रुपये है। इस टीवी सीरीज की सेल भारत में 12 नवंबर यानी आज से प्रमुख रिटेल स्टोर्स पर शुरू हो रही है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।