विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

8000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन: वाइड-स्क्रीन, 200MP कैमरा और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर भी

Published: Wed, 11 Nov 2026 12:00 PM (IST)

हॉनर अपना पहला वाइड-स्क्रीन स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है, जिसमें 8,000mAh की बड़ी बैटरी और 200MP ट्रिपल रियर ...और पढ़ें

8000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन: वाइड-स्क्रीन, 200MP कैमरा और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर भी

8000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन: वाइड-स्क्रीन, 200MP कैमरा और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर भी  


timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। पिछले कुछ वक्त से स्मार्टफोन मार्केट में बड़ी बैटरी और नए डिजाइन वाले फोन को लेकर कंपनियां कुछ अलग करने का ट्राई कर रही हैं। इसी कड़ी में हॉनर अपना पहला वाइड-स्क्रीन स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है। हलिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस अपकमिंग डिवाइस में 8,000mAh या इससे भी बड़ी बैटरी देखने को मिल सकती है। टिपस्टर Digital Chat Station ने इस फोन से जुड़ी कुछ डिटेल्स शेयर की हैं। ऐसा दावा किया जा रहा है कि ये फोन अपने सेगमेंट में सबसे बड़ी बैटरी वाला डिवाइस हो सकता है। चलिए इसके स्पेसिफिकेशन्स पर एक नजर डालते हैं...

Honor Wide-Screen फोन के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Honor के इस फोन में 6.39 इंच की OLED डिस्प्ले देखने को मिल सकती है। खास बात ये है कि इसका स्क्रीन साइज Huawei Pura X View के जैसा बताया जा रहा है। इस फोन में 16:9.5 आस्पेक्ट रेशियो वाली डिस्प्ले देखने को मिल सकती है। फोन में 8,000mAh की बैटरी भी मिल सकती है। हालांकि बड़ी बैटरी होने की वजह से फोन की मोटाई और वजन भी बढ़ सकता है।

Honor Wide-Screen फोन के कैमरा स्पेक्स

कैमरा की बात करें तो डिवाइस में 200MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। साथ ही फोन में बड़ा कैमरा सेंसर और पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस भी देखने को मिल सकता है। हालांकि अभी ये क्लियर नहीं है कि 200MP सेंसर प्राइमरी कैमरे के तौर पर यूज होगा या टेलीफोटो कैमरे के रूप में इसका इस्तेमाल किया जाएगा। इसके अलावा डिवाइस के शुरुआती इंजीनियरिंग सैंपल में स्नैपड्रैगन प्रोसेसर की टेस्टिंग किए जाने की बात समने आई है। हालांकि, चिपसेट का नाम अभी तक सामने नहीं आया है।

Oppo भी लाएगा वाइड-स्क्रीन फोन?

हालिया रिपोर्ट्स में ऐसा भी दावा किया जा रहा है कि Huawei के बाद Oppo और Honor भी Android सेगमेंट में वाइड-स्क्रीन कैंडीबार स्मार्टफोन पेश कर सकते हैं। इससे पहले Honor 700 सीरीज से जुडी भी डिटेल्स समने आई थी। जिसे लेकर कहा गया था कि इसमें 9,000mAh बैटरी और 200MP मेन कैमरा मिल सकता है। फिलहाल Honor ने अपने इस नए स्मार्टफोन की लॉन्चिंग को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।

यह भी पढ़ें- Jio के एक रिचार्ज के साथ दूसरा रिचार्ज एकदम फ्री, 28 दिन वैलिडिटी, अनलिमिडेट वॉइस कॉल और हाई स्पीड इंटरनेट भी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।