विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 13, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Community Notes: क्या है Elon Musk का Game Changer फीचर, कैसे बदलेगी Twitter की काया

By Ankita PandeyEdited By:
Published: Tue, 13 Dec 2022 04:39 PM (IST)Updated: Tue, 13 Dec 2022 06:04 PM (IST)

Twitterका क्राउडसोर्स्ड फैक्ट चेकिंग फीचर अब दुनिया भर के सभी यूजर्स के लिए रोल आउट किया जा रहा है। कंपनी ...और पढ़ें

Elon Musk called Community Notes Feature a game changer for Twitter
Elon Musk called Community Notes Feature a game changer for Twitter

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Elon Musk ने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म को जॉइन करने के बाद से कई नए बदलाव किए, जो इसकी काया पलट कर रख देंगे। मस्क का एकमात्र लक्ष्य ये है कि प्लेटफॉर्म यूजर्स के लिए बेहतरीन एक्सपीरियंस का जरिया बने। इसी बात को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने कम्युनिटी नोट्स के वैश्विक रोलआउट की घोषणा की है। एलन मस्क ने इसे ट्विटर के लिए गेम चेंजर कहा है। बता दें कि इसे पहले इसे बर्डवॉच कहा जाता था। आइये इसके बारे में जानते हैं।

क्या है कम्युनिटी नोट्स?

यह ट्विटर का ऐसा फीचर है जो लोगों को भड़काने वाली सूचनाओं और ट्वीट्स को प्लेटफॉर्म पर फ्लैग करने में मदद करती है। यह ट्विटर पर यूजर्स उन ट्वीट पर सहायक नोट्स जोड़ने में मदद करता है, जो लोगो को भड़काते हैं। सीधी भाषा में कहें तो कम्युनिटी नोट्स ट्विटर का क्राउडसोर्स्ड फैक्ट चेकिंग फीचर है, जिसे सोशल नेटवर्क पर फेक समाचारों के प्रसार की जांच करने के लिए डिजाइन किया गया है। इस फीचर को पहले 'बर्डवॉच' के नाम से जाना जाता था और पहली बार जनवरी 2021 में पेश किया गया था। शुरूआत में इसे अमेरिका में शुरू किया गया था और बाद में ब्राजील, स्पेन और फिलीपींस में भी शुरू किया गया। अब ट्विटर ने इसे दुनिया भर में लाइव कर दिया है।

यह भी पढ़ें - Twitter Blue: तीन रंगों में दिखेंगे ट्विटर के वेरिफाइड अकाउंट, जानें किसकी क्या है खासियत

क्यों बदला गया नाम?

मस्क ने बताया कि वे कभी भी बर्डवॉच नाम के प्रशंसक नहीं थे और इसे बदलना भी चाहते थे। इसलिए ट्विटर के बागडोर संभालने के साथ ही उन्होंने इसे अपने मुख्य बदलावों की लिस्ट में रखा था। इसके अलावा कंपनी आए दिन नए बदलावों पर काम कर रही है।

कैसे काम करता है ये फीचर

कम्युनिटी नोट्स तीन स्टेज में काम करता हैं, जिसमें नोट्स, रेटिंग और कम्युनिटी नोट्स साइट शामिल हैं। आप कंट्रिब्युटर की तरह साइन अप कर सकते हैं और फिर उस ट्वीट में नोट्स जोड़ सकते हैं, जो उन्हें लगता है कि लोगों को भड़का सकते हैं।

पहला स्टेज यानी नोट्स एक मल्टी-चॉइस और ओपन-टेक्स्ट एरिया है, जहां कंट्रिब्युटर यह बता सकते हैं कि उनका क्यों लगता है कि एक ट्वीट भड़काने वाला है। इसके अलावा, वे अपने दावों को प्रमाणित करने के लिए जरुरी सोर्स को भी लिंक कर सकते हैं। ये सभी अपडेट पब्लिक हैं और इन्हें देखने के लिए कोई भी यूजर कम्युनिटी नोट्स साइट ब्राउज कर सकता है।

रेटिंग यह पहचानने में मदद करती हैं कि कौन से नोट सबसे अधिक सहायक हैं और कम्युनिटी नोट्स को उन नोट्स को ज्यादा दिखाते है जो लोगों द्वारा अलग-अलग दृष्टिकोण से सबसे अधिक उपयोगी पाए जाते हैं। वहीं कम्युनिटी नोट्स साइट उन सभी नोट्स और रेटिंग का कलेक्शन है, जो मुख्य ट्विटर ऐप्स से अलग हैं।

कैसे बनें कम्युनिटी नोट्स कंट्रिब्युटर ?

कम्युनिटी नोट्स कंट्रिब्युटर बनने के लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा। सबसे पहले आपके अकाउंट द्वारा ट्विटर नियमों के उल्लंघन की कोई हालिया सूचना नहीं मिलनी चाहिए। आप कम से कम 6 महीने पहले ट्विटर से जुड़े होने चाहिए और एक वैरिफाइड फ़ोन नंबर होना चाहिए। यह स्पैम को कम करने और अपमानजनक योगदान की संभावना के इरादे से किया जाता है और यह भी जांचा जाता है कि कहीं कोई बॉट अकाउंट सुविधा का इस्तेमाल ना करें।

यह भी पढ़ें- सैटेलाइट स्पेक्ट्रम नीलामी करने वाला पहला देश बनेगा भारत, ट्राई चेयरमैन ने की पुष्टि